seema haider sachin meena become parents of baby girl सीमा हैदर और सचिन के घर आई 'लक्ष्मी', ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में दिया बच्ची को जन्म, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सीमा हैदर और सचिन के घर आई 'लक्ष्मी', ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में दिया बच्ची को जन्म

पाकिस्तानी भाभी के नाम से मशहूर सीमा हैदर पांचवी बार मां बन गई है। यह बच्चा सीमा और सचिम मीणा का है। हैदर ने ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बच्ची को दिया जन्म। करीब दो साल पहले चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से दुबई और नेपाल के रास्ते सीमा भारत आई थी।

Tue, 18 March 2025 08:40 AMSneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
सीमा हैदर और सचिन के घर आई 'लक्ष्मी', ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में दिया बच्ची को जन्म

पाकिस्तानी भाभी के नाम से मशहूर सीमा हैदर पांचवी बार मां बन गई है। यह बच्चा सीमा और सचिम मीणा का है। हैदर ने ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बच्ची को दिया जन्म। करीब दो साल पहले चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से दुबई और नेपाल के रास्ते सीमा भारत आई थी। हालांकि उसे अभी तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है। दोनों की मुलाकात ऑनलाइन पबजी गेम खेलते हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और सीमा बच्चों सहित अपने प्रेमी सचिन के पास रहन के लिए आ गई।

दिसंबर में दी थी गुड न्यूज

सीमा और सचिन ने पिछले साल दिसंबर के महीने में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में सीमा के गर्भवती होनी की जानकारी दी गई थी। दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे थे। वीडियो में हैदर प्रेग्नेंसी किट दिखाते हुए सचिन को पिता बनने की खुशखबरी दे रही थीं। जिसके बाद सचिन सीमा को गले लगा लेता है। तब सीमा ने बताया था कि वह सात महीने की गर्भवती है। जल्द ही उनके घर किलकारी गूंजने वाली है।

2023 में आई थी भारत

सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ 13 मई 2023 अवैध रूप से भारत आई थी। उसे अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने की वजह से 4 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने सचिन मीणा को उसे शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 7 जुलाई को उसे स्थानीय अदालत से जमानत मिल गई थी। सीमा ने पुलिस को बताया था कि उसने और सचिन ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की थी।

गौतमबुद्ध नगर में की थी शादी

जमानत मिलने के बाद सीमा और सचिन ने गौतमबुद्ध नगर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। तब से दोनों रबूपुरा में पति-पत्नी के तौर पर रह रहे हैं। सीमा और सचिन की कहानी भारत-पाकिस्तान सहित सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है। सीमा वीडियो के जरिए फैंस को अपडेट देती रहती हैं। सीमा के वकील विक्रम सिंह ने पाकिस्तानी भाभी की नागरिकता को लेकर कहा कि उनके खिलाफ अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने को लेकर दर्ज केस का निस्तारण हो जाए। इसके बाद कुछ हो सकता है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।