Schools are forcing parents to pay 20 lakh rupees each, AAP leader Saurabh Bhardwaj sits on protest पैरेंट्स को 20-20 लाख देने पर मजबूर कर रहे स्कूल, धरने पर बैठे आप नेता सौरभ भारद्वाज- VIDEO, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पैरेंट्स को 20-20 लाख देने पर मजबूर कर रहे स्कूल, धरने पर बैठे आप नेता सौरभ भारद्वाज- VIDEO

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए दिल्ली की रेखा सरकार पर हमला बोला है। रेखा गुप्ता सरकार की प्राइवेट स्कूल मालिकों से मिलीभगत की बात करते हुए सड़कों पर धरना प्रदर्शन भी किया, जिसके वीडियो भी शेयर किए हैं।

Mon, 16 Feb 2026 03:26 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पैरेंट्स को 20-20 लाख देने पर मजबूर कर रहे स्कूल, धरने पर बैठे आप नेता सौरभ भारद्वाज- VIDEO

"देश की राजधानी में खुल्लम खुल्ला ब्लैकमेलिंग चल रही है। अब पैरेंट्स को 20-20 लाख रुपये देने पर स्कूल मजबूर कर रहे हैं।" ये आरोप आम आदमी पार्टी के दिल्ली अक्ष्यक्ष सौरभ भारद्वाज का है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए दिल्ली की रेखा सरकार पर हमला बोला है। रेखा गुप्ता सरकार की प्राइवेट स्कूल मालिकों से मिलीभगत की बात करते हुए सड़कों पर धरना प्रदर्शन भी किया, जिसके वीडियो भी शेयर किए हैं।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने समर्थकों के संग सड़क पर धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि कल बोर्ड के एग्जाम है और APEEJAY SCHOOL ने बच्चों के एडमिट कार्ड रोक लिए हैं। बच्चों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। आशीष सूद और रेखा गुप्ता से सवाल करते हुए पूछा- आप लोग कहां छिपे हुए हैं? आप नेता का आरोप है कि APEEJAY school में शिक्षा विभाग की अधिकारी बैठी हुई हैं। इनके मंत्री, मुख्यमंत्री, शिक्षा विभाग सब प्राइवेट स्कूल के साथ खड़े हैं ।

धरना में शामिल लोगों ने नारेबाजी भी की। रेखा गुप्ता की ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी... APEEJAY की ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी... रेखा गुप्ता शर्म करो शर्म करो... अन्याय करना बंद करो...शिक्षा का व्यापार बंद करो... शिक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली की मौजूदा सरकार पर आम आदमी पार्टी के नेता लगातार हमलावर रहते हैं। इसी कड़ी में आए दिन फीस बढ़ोतरी का मामला उठाया जाता है, जिसके तहत आज हुए विरोध प्रदर्शन में एडमिट कार्ड न देने का आरोप भी सामने आया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।