Samajwadi Party supports AAP in Delhi elections, what did Kejriwal say on Akhilesh Yadav announcement दिल्ली चुनाव में सपा ने दिया आप को समर्थन, अखिलेश के ऐलान पर क्या बोले केजरीवाल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली चुनाव में सपा ने दिया आप को समर्थन, अखिलेश के ऐलान पर क्या बोले केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को मतगणना होनी है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

Tue, 7 Jan 2025 05:09 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली चुनाव में सपा ने दिया आप को समर्थन, अखिलेश के ऐलान पर क्या बोले केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को मतगणना होनी है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि हम आप का समर्थन करेंगे और उसके साथ मंच भी साझा करेंगे। इस ऐलान के बाद आप संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

मंच साझा करने और पार्टी को समर्थन देने की बात रखते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सपा का समर्थन उसी पार्टी को होगा, जो बीजेपी को हराने में सक्षम है। इसी के साथ कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का समर्थन कमजोर है। वह भाजपा को हराने की स्थिति में नहीं है। इससे साफ तौर पर स्पष्ट संकेत निकलते दिखाई दे रहे हैं कि सपा दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का समर्थन नहीं करने जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली चुनाव की तारीखों का ऐलान, 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी नतीजे

सपा द्वारा आप को समर्थन देने पर अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखते हुए अखिलेश यादव का आभार प्रकट किया है। केजरीवाल ने पोस्ट लिखते हुए अखिलेश यादव को बहुत बहुत शुक्रिया कहा है। आपका हमेशा हमें सपोर्ट और साथ रहता है। इसके लिए मैं और दिल्ली की जनता आभारी हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज ऐलान हो चुका है। 70 सदस्यीय विधानसभा में आने वाली 5 फरवरी को चुनाव और 8 फरवरी को मतगणना होनी है। यह चुनावी प्रक्रिया 23 फरवरी को सत्र खत्म होने से पहले ही पूरी कर ली जाएगी। आपको बता दें कि साल 2020 के चुनाव में आप को 70 में से 62 तो वहीं उससे पहले 2015 के चुनाव में 70 में से 67 सीटें मिली थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 70 सीटों पर AAP ने किसे कहां से उतारा, कांग्रेस के 48; BJP के 29 नाम
ये भी पढ़ें:किस किसने संभाली दिल्ली की कमान, फिर सजा चुनावी मैदान; देखें CM की लिस्ट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।