Saif Ali Khan Stabbing Case Alert Delhi LG Vk Saxena Order To Identify Bangladesh Infiltrator मिशन मोड में करें बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान, सैफ अली पर हमले के बाद दिल्ली LG का आदेश, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मिशन मोड में करें बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान, सैफ अली पर हमले के बाद दिल्ली LG का आदेश

सैफ अली खान पर हमला करने वाला बांग्लादेशी नागरिक बताया जा रहा है। ऐसे में अब दिल्ली में रह रहे अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ एलजी वीके सक्सेना ने मिशन मोड में अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।

Mon, 20 Jan 2025 08:25 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मिशन मोड में करें बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान, सैफ अली पर हमले के बाद दिल्ली LG का आदेश

Delhi LG Vk Saxena Order: बॉलीवुड ऐक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले में बांग्लादेशी शख्स का हाथ होने की खबरों के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली में कड़े ऐहतियाती कदम उठाने के लिए कहा है। उन्होंने दिल्ली सीपी से मिशन मोड में दिल्ली के घुसपैठियों की पहचान करने के लिए कहा है।

एलजी सचिवालय की तरफ से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि सैफ अली खान वाले मामले में बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था और रेस्टोरेंट में काम करता था।

इसमें आगे कहा आगे कहा गया है कि उपराज्यपाल ने पाया है कि दिल्ली में आपराधिक गतिविधियों में अवैध बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों की शामिल होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

इस बात पर भी गौर किया गया है कि ऐसे अवैध घुसपैठियों को अक्सर दुकानों और घरों में श्रमिकों और घरेलू सहायक के रूप में कम पैसों पर काम पर रखा जाता है। इसके अलावा एक संगठित सिंडिकेट और कुछ ऐसे समुह हैं जो फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड और राशन कार्ड जैसी चीजों के जरिए इन्हें रोजगार दिलाने की कोशिश करते हैं और बसाने की कोशिश करते हैं।

पत्र के मुताबिक उपराज्यपाल ने घुसपैठियों की पहचान के लिए मिशन मोड पर एक विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है। इसके लिए काम पर रखे जाने वाले लोगों जैसे कर्मचारियों, घरेलू सहायता, और श्रमिकों की वेरिफिकेशन के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए प्रिंट और सोशल मीडिया के जरिए एक आउटरीच कार्यक्रम शुरू किया जा सकता है। इसके अलावा उन लोग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कि जा सकती है जो बिना वेरिफिकेशन के ऐसे अवैध घुसपैठियों को नौकरी औ रहने की जगह दे रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।