Ring Road Delhi will be divided into 8 sections to improve its condition know what is plan दिल्ली में रिंग रोड को 8 हिस्सों में बांटकर सुधारा जाएगा हाल, 8 चीफ इंजीनियर करेंगे निगरानी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में रिंग रोड को 8 हिस्सों में बांटकर सुधारा जाएगा हाल, 8 चीफ इंजीनियर करेंगे निगरानी

दिल्ली को भीड़ मुक्त बनाने के लिए बनाई गई रिंग रोड के बेहतर रखरखाव व मरम्मत के लिए उसे आठ हिस्सों में बांटा गया है। प्रत्येक हिस्से के लिए चीफ इंजीनियर स्तर के अधिकारी को निगरानी के लिए प्रभारी बनाया गया है। 

Sun, 21 Sep 2025 05:51 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में रिंग रोड को 8 हिस्सों में बांटकर सुधारा जाएगा हाल, 8 चीफ इंजीनियर करेंगे निगरानी

दिल्ली को भीड़ मुक्त बनाने के लिए बनाई गई रिंग रोड के बेहतर रखरखाव व मरम्मत के लिए उसे आठ हिस्सों में बांटा गया है। प्रत्येक हिस्से के लिए चीफ इंजीनियर स्तर के अधिकारी को निगरानी के लिए प्रभारी बनाया गया है। रिंग रोड की समयबद्ध मरम्मत, सड़क के रखरखाव, नालियों की सफाई और हरित क्षेत्र की देखभाल के लिए सरकार ने यह फैसला किया है।

रिंग रोड करीब 48 किलोमीटर की है, जिस पर कुल 14 से अधिक जंक्शन हैं। इस फैसले का मकसद अधिकारियों की टालमटोल वाले रवैये को खत्म कर जिम्मेदारी सुनिश्चित करना है। रिंग रोड के रखरखाव में लापरवाही को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद बीते दिनों लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा ने पूरी रिंग रोड पर अधिकारियों के साथ दौरा किया था। साथ ही सड़कों की मौजूदा स्थिति को लेकर कई दिशानिर्देश जारी किए थे। उसे तय समय पर पूरा करने के लिए भी कहा था।

अब पीडब्ल्यूडी के विशेष सचिव ने रिंग रोड के बेहतर रखरखाव के लिए उसे आठ हिस्सों में बांटकर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है। पीडब्ल्यूडी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रभारी अधिकारियों को हर पखवाड़े रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अफसरों को भी भेजना होगा। सेवा पखवाड़ा के बाद भी यह नियमित निरीक्षण जारी रहेगा।

अहम बातें

● इस फैसले का मकसद अफसरों के टालमटोल वाले रवैए को खत्म कर जिम्मेदारी तय करना है।

● विभाग ने आदेश जारी कर रहा प्रभारी अधिकारियों को हर पखवाड़े रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अफसरों को भेजनी होगी।

ये इलाके इन हिस्सों में बंटेंगे

1. प्रगति मैदान से कश्मीरी गेट पुल तक : प्रगति मैदान, इंद्रप्रस्थ स्टेट, आईटीओ, राजघाट, लाल किला, पुराना हनुमान मंदिर के पास का फ्लाईओवर व आईएसबीटी कश्मीरी गेट का हिस्सा।

2. सिविल लाइंस से मुकरबा चौक : सिविल लाइंस, डीयू (नॉर्थ कैंपस), जीटीबी नगर, मॉडल टाउन, आजादपुर फ्लाईओवर अंडरपास से मुकरबा चौक फ्लाईओवर तक।

3.शालीमार बाग पुल से ब्रिटानिया चौक तक : शालीमार बाग पुल, शालीमार बाग, वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र अशोक विहार, प्रेमबाड़ी चौक अंडरपास, केशवपुरम, पीतमपुरा, शकरपुर,, ब्रिटानिया चौक फ्लाईओवर।

4. पंजाबी बाग से मानसरोवर गार्डन : पंजाबी बाग फ्लाईओवर, पंजाबी बाग, मोती नगर फ्लाईओवर, बाली नगर, राजा गार्डन फ्लाईओवर, रमेश नगर, राजौरी गार्डन, मानसरोवर गार्डन ।

5. मायापुरी फ्लाईओवर से दिल्ली कैंट : मायापुरी, नारायणा, नारायणा फ्लाईओवर व दिल्ली कैंट तक का इलाका इस हिस्से में शामिल किया गया है। मरम्मत कार्य पर विशेष नजर रखनी होगी।

6. धौला कुआं से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर : धौला कुआं, धौला कुआं फ्लाईओवर, डीयू (साउथ कैंपस) मोती बाग, मोती बाग फ्लाईओवर, नई मोदी बाग, आरके पुरम, भीकाजी कामा प्लेस, अफ्रीका एवेन्यू फ्लाईओवर, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर।

7. सरोजिनी नगर से लाजपत नगर पुल : सरोजिनी नगर, सरोजिनी नगर पुल, सफदरजंग एंक्लेव, एम्स, एम्स पुल, किदवई नगर, साउथ एक्सटेंशन, डिफेंस कॉलोनी अंडरपास ( मूलचंद पुल के नीचे), लाजपत नगर,लाजपत नगर फ्लाईओवर।

8. श्रीनिवासपुरी से मिलेनियम पार्क : श्रीनिवासपुरी, नेहरू नगर ब्रिज पुल, आश्रम, आश्रम डीएनडी पुल, सनलाइट कॉलोनी, महारानी बाग, सराय काले खां, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, नोएडा मोड़ / एनएच-24 टी पॉइंट, मिलेनियम पार्क ।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।