raja bhaiya wife allegations on her husband illicit relationship राजा भैया संग शादी के तुरंत बाद कैसे बिगड़ गया रिश्ता, भानवी ने FIR में बताया, Ncr Hindi News - Hindustan
More

राजा भैया संग शादी के तुरंत बाद कैसे बिगड़ गया रिश्ता, भानवी ने FIR में बताया

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख और यूपी के चर्चित विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी सिंह ने दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराई है।

Sun, 9 March 2025 02:29 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
राजा भैया संग शादी के तुरंत बाद कैसे बिगड़ गया रिश्ता, भानवी ने FIR में बताया

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख और यूपी के चर्चित विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी सिंह ने दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों के बीच लंबे समय से अलगाव और तलाक के लिए कानूनी लड़ाई की खबरें आती रही हैं। अब भानवी ने नए सिरे से एफआईआर कराते हुए राजा भैया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पति पर दूसरी महिलाओं संग अवैध संबंध रखने, उनके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप जड़े हैं। राजा भैया की ओर से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

भानवी ने दिल्ली पुलिस को दी शिकायत में 18 पन्नों में विस्तार से अपनी पूरी कहानी लिखी है। बस्ती राजघराने से ताल्लुक रखने वाली भानवी सिंह ने बताया है कि कैसे प्रतापगढ़ जिले की भदरी रियासत के राजा भैया के साथ उनकी शादी हुई और इसके तुरंत बाद से रिश्ते में खटास पड़ने लगी। भानवी ने कहा कि उनकी शाती 17 फरवरी 1995 को पुरानी बस्ती के राजभवन में हुई थी। शादी का अधिकतर खर्च उनके पिता ने ही उठाया था। राजा भैया के पिता ने भी अपनी खुशी से इसमें सहयोग किया। लेकिन पति इस बात को लेकर ताने देने लगे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजा भैया के खिलाफ दिल्ली में FIR, पत्नी ने दर्ज कराया केस, क्या-क्या लगाए आरोप

पति रहते थे मुझसे दूर, हमारे कमरे में सोने लगी थी सास: भानवी सिंह

भानवी ने शिकायत में कहा है कि शादी के तुरंत बाद से पति राजा भैया उनसे दूर रहने लगे। वह सास ससुर के साथ ससुराल में रहती थीं और राजा भैया अधिकतर समय लखनऊ में रहते थे। भानवी ने आरोप लगाया कि उनकी सास बेटे को कंट्रोल में रखती थीं। उन्होंने सास पर निजता में दखल और पति के साथ अकेले ना सोने देने का आरोप लगाया। भानवी ने लिखा, 'जब भी मेरे पति बैती आते थे, मेरी सास हमारे कमरे में सोती थीं।' मानवी ने लिखा कि ऐसा कई महीनों तक चलता रहा। उन्होंने कहा कि जून-जुलाई 1995 में एक दो बार जब उनकी आधी रात को अचानक आंख खुली तो देखा कि सास वहां खड़ी थीं। भानवी ने कहा कि एक एक साल बाद उन्होंने पति से इस पर बात की और आपत्ति जाहिर की, लेकिन इससे वह नाराज हो गए। आरोप लगाया कि पति और सास ने उन्हें इस पर गालियां दीं।

'मेरी 17 साल की बहन को साथ सुलाने लगे पति'

भानवी सिंह ने एफआईआर में एक बार फिर आरोप लगाया है कि उनके पति का साली साध्वी के साथ अवैध रिश्ता था। भानवी ने कहा कि जब उनकी बहन महज 17 साल की थी और राजा भैया उन्हें अपने कमरे में सुलाने लगे थे। भानवी ने कई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा है कि उन्हें अपनी बहन और पति के बीच अवैध रिश्ते का शक था जो बाद में सही साबित हुआ। भानवी ने यहां तक कहा है कि उनकी बहन इस अवैध रिश्ते से प्रेग्नेंट हो गई थी और उसका अबॉर्शन कराया गया था। गौरतलब है कि इससे पहले भी भानवी ने इस तरह के आरोप लगाए थे और साध्वी ने इसका खंडन करते हुए कहा था कि भानवी का ही उनके पति से अवैध रिश्ता था।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।