राजस्थान के बहरोड़ तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन? रूट विस्तार पर क्या बोले मोदी के मंत्री
नमो भारत ट्रेन का राजस्थान के बहरोड़ तक विस्तार करने की तैयारी है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि दूसरे चरण में राजस्थान के बहरोड़ तक नमो भारत नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। नमो भारत रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के पहले चरण को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है।

नमो भारत ट्रेन का राजस्थान के बहरोड़ तक विस्तार करने की तैयारी है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को कहा कि दूसरे चरण में राजस्थान के बहरोड़ तक नमो भारत नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। नमो भारत रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के पहले चरण को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के लिए जो रकम मिली है, अगर यह बचेगी तो राजस्थान के बहरोड़ तक नमो भारत का विस्तार किया जाएगा।
राव इंद्रजीत सिंह शनिवार को गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आम बजट को लेकर को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक यात्री सुविधाओं में हरियाणा ने नया कीर्तिमान रचा है। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस बजट में समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का स्पष्ट रोडमैप दिखाई देता है। यह केवल घोषणाओं तक सीमित बजट नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर अवसर, प्रोत्साहन और सहयोग उपलब्ध कराने वाला है।
विनिर्माण को नई दिशा दी
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि 2013-14 के मुकाबले मौजूदा बजट में विनिर्माण को नई दिशा दी गई है। एमएसएमई के लिए 10,000 करोड़ का एसएमई ग्रोथ फंड, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के विस्तार के लिए 40 हजार करोड़ का और बायोफार्मा शक्ति योजना के तहत 10 हजार करोड़ का निवेश का प्रमाण है। इसके साथ ही टेक्सटाइल, कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग और हाई-टेक टूल रूम जैसी योजनाएं भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करेंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि बजट में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।
प्रदेश में परिवहन व्यवस्था और बेहतर होगी
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने हरियाणा रोड एवं राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रा को निरंतर गति देते हुए साल दर साल बेहतर बजट दिया है। रेलवे जैसे परिवहन क्षेत्रों में भी अभूतपूर्व निवेश किया गया है। हरियाणा में रेलवे के लिए 2009-14 के दौरान जहां औसतन 315 करोड़ वार्षिक बजट मिलता था। वहीं 2026-27 में यह बढ़कर 3,566 करोड़ हो गया है, यानी लगभग 11 गुना वृद्धि। वर्तमान में राज्य में 12,091 करोड़ से अधिक के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य प्रगति पर हैं, जिनमें नए ट्रैक बिछाने, स्टेशन पुनर्विकास और सुरक्षा सुधार शामिल हैं।
बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा
वहीं, हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव दरबारीपुर में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू हो रहा है।




साइन इन