pm modi speech at ashok vihar blame aap govt for not to implement ayushman yojana PM मोदी ने कहा- बेटा चाहकर भी दिल्ली के बुजुर्गों की सेवा नहीं कर पा रहा, क्या बताई मजबूरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

PM मोदी ने कहा- बेटा चाहकर भी दिल्ली के बुजुर्गों की सेवा नहीं कर पा रहा, क्या बताई मजबूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजधानीवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी ने अशोक विहार में एक जनसभा को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में मोदी ने कई मुद्दों पर दिल्ली सरकार पर जोरदार हमला बोला।

Fri, 3 Jan 2025 02:58 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
PM मोदी ने कहा- बेटा चाहकर भी दिल्ली के बुजुर्गों की सेवा नहीं कर पा रहा, क्या बताई मजबूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजधानीवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी ने अशोक विहार में एक जनसभा को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में मोदी ने कई मुद्दों पर दिल्ली सरकार पर जोरदार हमला बोला।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह तो दिल्ली वालों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली 'आयुष्मान भारत' योजना का लाभ देना चाहते हैं, लेकिन आप-दा सरकार को दिल्ली वालों से बड़ी दुश्मनी है। पूरे देश में आयुष्मान योजना लागू है, लेकिन इस योजना को आप-दा वाले यहां (दिल्ली) लागू नहीं होने दे रहे। इसका नुकसान दिल्ली वालों को उठाना पड़ रहा है।

पीएम ने कहा कि भाजपा सरकार 70 साल से उपर के बुजुर्गों को भी आयुष्मान भारत योजना के दायरे में ले आई। किसी भी परिवार का 70 से उपर का बुजुर्ग इस योजना का लाभ ले सकता है। इन परिवारों के बच्चों को उनके इलाज की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। आपका बेटा उनका चिंता करेगा। लेकिन, मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि बेटा दिल्ली के बुजुर्गों की कितनी भी सेवा करना चाहे, लेकिन आप-दा वालों ने दिल्ली के बुजुर्गों को सेवा से वंचित कर रखा है। फायदा नहीं ले पा रहे हैं। आप-दा वालों की जिद, उनका अहंकार आपके जीवन से बड़ा हो गया है।

पीएम ने कहा कि दिल्ली के व्यापारी, नौजवान पूरे देश में यहां-वहां जाते हैं। अगर कहीं उन्हें इलाज की जरूरत पड़े तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते। अगर दिल्ली में भी यह योजना लागू होती तो वे कहीं भी इसका लाभ उठा सकते थे। पीएम ने कहा कि दिल्ली के लोगों के लिए भारत सरकार पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है। दिल्ली के अनेक कॉलोनियों को रेगुलर करके लाखों लोगों की चिंताएं दूर की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं भी शीशमहल बनवा सकता था; दिल्ली में पीएम मोदी का अरविंद केजरीवाल पर हमला
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।