Now they want to create water crisis in Delhi, stop it or else, BJP warns AAP अब दिल्ली में जल संकट पैदा करना चाहते, बंद करो वरना...; प्रवेश वर्मा की आप को चेतावनी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अब दिल्ली में जल संकट पैदा करना चाहते, बंद करो वरना...; प्रवेश वर्मा की आप को चेतावनी

रेखा गुप्ता के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग दिल्ली में हारने के बाद अब दिल्ली में जल संकट पैदा करना चाहते हैं।

Thu, 1 May 2025 12:29 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अब दिल्ली में जल संकट पैदा करना चाहते, बंद करो वरना...; प्रवेश वर्मा की आप को चेतावनी

दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने अपनी जमीन खो दी है। फिलहाल यहां रेखा गुप्ता के नेतृ्त्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। रेखा गुप्ता के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग दिल्ली में हारने के बाद अब दिल्ली में जल संकट पैदा करना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बंद करो ये गंदी राजनीति वरना पंजाब से भी जाओगे।

कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा एक्स पर पोस्ट लिखते हुए आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब सरकार हरियाणा और दिल्ली का पानी रोककर गंदी राजनीति पर उतर आई है। दिल्ली में हारने के बाद अब दिल्ली में जल संकट पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में साफ़ और हर घर में पानी देने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र और दिल्ली सरकार की जंग खत्म, हाईकोर्ट से नौकरशाहों को मिली राहत

प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि अब पंजाब सरकार दिल्ली की जनता से ऐसे बदला लेना चाहती है।(पानी को बंद करके) इसके बाद उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बंद करो ये गंदी राजनीति वरना पंजाब से भी जाओगे। आपको बताते चलें कि दिल्ली विधानसभा में हार के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार मौजूद है।

दिल्ली में गर्मी के समय में जल संकट विकराल रूप धारण कर लेता है। इससे बचने के लिए हाल ही में दिल्ली की सीएम रेखा गु्प्ता ने टैंकर माफियाओं पर लगाम लगाने और हर घर नल से जल पहुंचाने की बात कही थी। इसके लिए उन्होंने बताया था कि हम दिल्ली में चलने वाले टैंकरों में जीपीएस सिस्टम लगाने और कमांड सेंटर बनाने पर काम कर रहे हैं। ताकि पानी के आपूर्ति की निगरानी रखी जा सके।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।