भीषण गर्मी से अस्पतालों में डायरिया और बुखार के मरीज बढ़े
जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्वाधिक रोगी इलाज के लिए पहुंचे। भीषण गर्मी और लू के कारण डायरिया, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन और वायरल बुखार के मामलों में वृद्धि हुई है। अस्पताल की अधीक्षक ने मरीजों को सलाह दी है कि अगर उन्हें लगातार उल्टी, तेज बुखार या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को सर्वाधिक रोगी इलाज के लिए पहुंचे, तेज बुखार-उल्टी और कमजोरी की सबसे अधिक शिकायत नोएडा, सौम्य मिश्र। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के कारण अस्पतालों में डायरिया, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में इस माह के सर्वाधिक रोगी इलाज के लिए पहुंचे। वहीं, निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या अधिक रही।
मरीजों की संख्या में वृद्धि
जिला अस्पताल में 20 मई को 2960 मरीजों का ओपीडी में पंजीकरण हुआ। 21 मई को यह संख्या 2659 और 22 मई को 2754 थी। 23 मई को 2843 और 25 मई को 3480 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अजय राणा ने कहा कि डायरिया और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि वायरल बुखार लंबा चल रहा है और इसके बाद काफी समय तक कमजोरी की मरीज शिकायत कर रहे हैं। यदि मरीज को लगातार उल्टी, तेज बुखार, चक्कर आना या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो तो इसे नजरअंदाज न करें। तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या डॉक्टर से संपर्क करें।
गर्मी के कारण स्वास्थ्य समस्याएं
निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। वरिष्ठ गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट डॉ. संदीप गुलाटी ने कहा कि गर्मी के कारण डायरिया के मरीजों की संख्या में एक हफ्ते में करीब 12 फीसदी का इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में डायरिया आमतौर पर दूषित भोजन, पानी की कमी के कारण होता है। इसके मुख्य लक्षण दिन में तीन या उससे अधिक बार दस्त, पेट में मरोड़, कमजोरी और उल्टी होना है।
हीटस्ट्रोक का मामला
------------
आईसीयू में शनिवार को एक 50 वर्षीय युवक को हीटस्ट्रोक के कारण गंभीर हालत में भर्ती किया गया। मरीज को 105 डिग्री फारेनहाइट था। उनका ब्लड प्रेशर 200 मिलीमीटर ऑफ मरकरी पार कर गया था। मरीज को त्वरित उपचार दिया गया, जिसके बाद वह स्वस्थ्य हुआ।
डॉ. अंजलि, आईसीयू इंचार्ज, जिला अस्पताल
--------
पानी पीने का महत्व
पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी
डॉक्टरों के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा, शरीर में पानी की कमी रोकने के लिए नींबू पानी, नारियल पानी और ओआरएस का सेवन करें। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में निकलने से बचें। यदि बाहर जाना पड़े, तो सिर को ढक कर रखें और हल्के ढीले सूती कपड़े पहनें। ताजा और हल्का खाना खाएं। बाहर का खुला खाना, कटे हुए फल और बासी भोजन करने से बचें।
----------
तारीख (मई) ओपीडी में नए मरीज पुराने मरीज कुल मरीज
20 2286 682 2960
21 1936 696 2659
22 2099 655 2754
23 2155 688 2843
25 2717 763 3480
---------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन