Glanders Disease Blood Samples of Six Individuals Sent for Testing in Noida ग्लैंडर्स बीमारी से पीड़ित घोड़े के संपर्क में आए छह के नमूने जांच के लिए भेजे, Noida Hindi News - Hindustan
More

ग्लैंडर्स बीमारी से पीड़ित घोड़े के संपर्क में आए छह के नमूने जांच के लिए भेजे

नोएडा में ग्लैंडर्स बीमारी से प्रभावित घोड़े के संपर्क में आए छह लोगों के रक्त के नमूने हिसार स्थित अश्व अनुसंधान केंद्र भेजे गए हैं। फरवरी में एक घोड़े में इस बीमारी की पुष्टि हुई थी। जांच रिपोर्ट एक हफ्ते बाद आएगी, जिससे स्थिति स्पष्ट होगी।

Thu, 7 May 2026 08:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share
ग्लैंडर्स बीमारी से पीड़ित घोड़े के संपर्क में आए छह के नमूने जांच के लिए भेजे

नोएडा, राजेश शर्मा। ग्लैंडर्स बीमारी से पीड़ित घोड़े के संपर्क में आने वाले छह लोगों के रक्त के नमूने जांच के लिए बुधवार को हिसार स्थित अश्व अनुसंधान केंद्र भेजे गए हैं। सेक्टर-94 स्थित अस्तबल के एक घोड़े में इस बीमारी की पुष्टि फरवरी में की गई थी। ग्लैंडर्स संक्रामक बीमारी है, लिहाजा इसके संपर्क में आए लोगों के रक्त के नमूनों की जांच होती है। घोड़े की देखरेख करने वाले व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों के नमूने जांच के भेजे गए हैं। अश्व अनुसंधान केंद्र ने एक हफ्ते पहले रक्त के नमूने भेजने के लिए शासन को पत्र लिखा था।

जांच रिपोर्ट एक हफ्ते बाद आएगी। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि छह लोगों के रक्त के नमूने भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।