नोएडा में इंजीनियर की मौत मामले में बड़ा ऐक्शन; बिल्डर के खिलाफ FIR दर्ज
नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत के मामले में अब पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। नोएडा के सेक्टर 150 में हुए इस हादसे के बाद पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

भानोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत के मामले में अब पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। नोएडा के सेक्टर 150 में हुए इस हादसे के बाद पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
दरअसल नोएडा में नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर 150 के पास शुक्रवार देर रात एक कार के अनियंत्रित होकर पानी से भरे करीब 20 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) एवं अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं और रातभर चले बचाव अभियान के बाद शनिवार तड़के शव को बरामद कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: ‘पानी बहुत ठंडा है, अंदर नहीं जाएंगे'; नोएडा में इंजीनियर की मौत पर चश्मदीद ने लगाया लापरवाही का आरोप
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर सूचना मिली थी कि सेक्टर 150 के पास कार एक निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट के लिए खोदे गए पानी से भरे करीब 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई है। प्रवक्ता ने बताया कि गोताखोरों की मदद से कार और चालक की तलाश शुरू की गई। उन्होंने बताया कि तड़के करीब चार बजे कार बरामद कर ली गई और चालक कार के अंदर मृत पाया गया।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार रिफ्लेक्टर और बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण युवराज (27) की कार करीब 50 फुट गहरे नाले में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पेशे से इंजीनियर था और गुरुग्राम स्थित अपने कार्यालय से सेक्टर-150 स्थित घर लौट रहा था।
यह भी पढ़ें: 'पापा, मैं फंस गया हूं’, मरने से पहले नोएडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने पिता से क्या कहा
हादसा घने कोहरे और अंधेरे के कारण हुआ। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, सड़क पर न तो चेतावनी संकेत लगे थे और न ही नाले के किनारे कोई सुरक्षा व्यवस्था थी। कार नाले में गिरने के बाद युवराज करीब आधे घंटे तक अपने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन समय पर सहायता नहीं मिल सकी।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पीड़ित परिवार ने इस हादसे के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार पर कार्रवाई के लिए नॉलेज पार्क थाना में तहरीर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। महज एक सप्ताह पहले भी इसी स्थान पर एक ट्रक नाले में गिर गया था, इसके बावजूद संबंधित ने कोई सबक नहीं लिया और न ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए। लगातार हो रहे हादसों से लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने मांग की है घटना के सम्बन्ध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और घटनास्थल पर तुरंत रिफ्लेक्टर, बाउंड्री वॉल और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
भाषा से इनपुट




साइन इन