noida sector 62 many injured after truck rams people helping auto driver नोएडा में घायल की मदद कर रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत; सेक्टर 62 में भीषण हादसा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में घायल की मदद कर रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत; सेक्टर 62 में भीषण हादसा

नोएडा में एक बार फिर ज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सेक्टर 62 में पहले एक टेंपो ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। लोग टेंपों चालक की मदद के लिए पहुंचे तो उन्हें एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला।

Tue, 10 Feb 2026 10:05 AMSudhir Jha हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा में घायल की मदद कर रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत; सेक्टर 62 में भीषण हादसा

नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोमवार देर रात सेक्टर 62 में पहले एक टेंपो ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। लोग टेंपों चालक की मदद के लिए पहुंचे तो उन्हें एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो जख्मी हैं।

सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास दिल्ली की तरफ जा रहे नेशनल हाईवे पर रात को यह दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क किनारे ट्रक में पीछे से घुसे मिनी ट्रक के चालक को बचाने आए चार लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा दिया। पुलिस के मुताबिक, हरिओम नामक व्यक्ति सोमवार रात मिनी ट्रक लेकर गाजियाबाद के लाल कुआं की ओर से नेशनल हाईवे-9 पर दिल्ली की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-62 गोल चक्कर से दिल्ली की ओर बढ़ा तो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसा।

एक के बाद दूसरा हादसा

ट्रक में घुसने से वह अपनी सीट पर ही फंस गया। चीख पुकार मचने पर चार लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। वह उसे बचाने का प्रयास कर ही रहे थे कि पीछे से आए सब्जी से भरे तेज रफ्तार एक ट्रक ने चारों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की टक्कर लगने से लोग हवा में उछलकर काफी दूर जाकर गिरे।

वहां से गुजर रहे लोगों ने सब्जी से भरे ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मृतकों की पहचान देवेंद्र और गोविंद के रूप में हुई है, जबकि अन्य घायलों की पहचान साहिल, सचिन और हरिओम हैं। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चार मूर्ति चौक पर अंडरपास कब होगा शुरू? ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद तक मिलेगी राहत

एक प्रत्यक्षदर्शी शाहरुख ने कहा, 'मैं शादी समारोह से आ रहा था। मैंने देखा कि एक हादसा हो गया है। एक मिनी ट्रक ने पीछे से दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी थी। हम लोग उसकी मदद कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार एक ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया।' शाहरुख ने दिखाया कि उसके हाथ और पैर में भी चोट लगी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार, उद्गघाटन से पहले आए वीडियो में देखिए शानदार नजारा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।