noida international airport international business trade center yiwu market model yeida नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा चीन जैसा ट्रेड सेंटर, एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी उत्पाद, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा चीन जैसा ट्रेड सेंटर, एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी उत्पाद

यमुना प्राधिकरण जेवर एयरपोर्ट के पास चीन के यीवू मार्केट की तर्ज पर इंटरनेशनल बिजनेस एंड ट्रेड सेंटर बनाएगा, जहां देश के सभी प्रमुख उत्पाद थोक दरों पर एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।

Wed, 21 Jan 2026 07:32 AMAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा चीन जैसा ट्रेड सेंटर, एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी उत्पाद

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास चीन की तर्ज पर इंटरनेशनल बिजनेस एंड ट्रेड सेंटर बनेगा। यहां एक ही छत के नीचे देश के सभी प्रकार के उत्पाद उपलब्ध होंगे। लोगों को सामान खरीदने के लिए दूर नहीं जाना होगा।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के लिए दिल्ली के नेहरू प्लेस, कपड़ों के लिए चांदनी चौक, फर्नीचर के लिए सहारनपुर में बाजार है। जहां देशभर के लोग होल सेल में सामान खरीदते हैं। वहां उन्हें सामान अच्छा और सस्ती दरों पर मिलता जाता है। एक ही छत के नीचे लोगों को सभी प्रकार के उत्पाद मिल जाएं, ऐसी कोई सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बीते दिनों अफसरों की बैठक हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने अफसरों को चीन के यीवू मार्केट का उदाहरण देते हुए क्षेत्र में इंटरनेशनल बिजनेस एंड ट्रेड सेंटर की संभावना तलाशने के लिए कहा था।

अफसरों ने इस परियोजना का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। जनेस एंड ट्रेड सेंटर के लिए काफी जमीन की आवश्यकता होगी। जेवर में यमुना सिटी नया शहर बस रहा है, यहां अभी अधिकांश भूमि खाली पड़ी है। अफसरों ने यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर-28, 29, 30ए, 30बी और 31 में इसकी संभावना तलाशने की योजना तैयार की है। इसके लिए कंसल्टेंट कंपनी का चयन होगा, जो इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेगी। यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह का कहना है कि बिजनेस एंड ट्रेड सेंटर की संभावना के लिए अध्ययन कराया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।