नोएडा के मामूरा समेत इन 9 गांवों में जमीन की खरीद और बिक्री पर रोक; क्या वजह?
नोएडा प्राधिकरण ने बहुत बड़ा फैसला लिया है। प्राधिकरण ने नोएडा के नौ गांवों में जमीन की खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी है। इन गांवों में मामूरा भी शामिल है। जमीनों के खसरा नंबर वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।

नोएडा प्राधिकरण ने नौ गांवों की जमीनों के खसरा नंबर अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। प्राधिकरण ने इन गांवों में जमीन की खरीद और बिक्री के साथ ही किसी भी तरह के निर्माण पर पूरी तरह रोक लगा दी है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने जनता को सचेत किया है कि वे इन जमीनों पर प्लॉट या फ्लैट बुक करने के झांसे में ना आएं अन्यथा उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
अधिग्रहित की जाएंगी जमीनें
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नोएडा प्राधिकरण ने नौ गांवों की जमीनों के खसरा नंबरों को अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया। इन जमीनों की खरीद और बिक्री नहीं हो सकेगी, क्योंकि इनको अधिग्रहित किया जाएगा।
मामूरा समेत ये गांव शामिल
इन गांवों में सालारपुर खादर, वाजिदपुर, मामूरा, गुलावली, दोस्तपुर-मंगरौली, कोंडली बांगर, बादौली बांगर, कामबक्शपुर और सदरपुर हैं।
वेबसाइट पर डाला खसरा नंबर
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि शिकायतें मिली हैं कि नोएडा में कई जगह भूमाफिया कॉलोनी काट रहे हैं। लोग इन कॉलोनियों में भूखंड या फ्लैट बुक कर रहे हैं। लोगों को झांसे में आने से बचाने के लिए गांवों के खसरा नंबरों की सूची को बेवाइसाट पर डाला गया है।
अवैध निर्माण ना करें
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम का कहना है कि संबंधित खसरा नंबर की जमीन पर किसी प्रकार का अवैध निर्माण न करें और न ही कोई खरीद-फरोख्त की जाए। यह जमीन नोएडा के सुनियोजित विकास एवं अर्जन के लिए प्रस्तावित है।




साइन इन