NEW MCD commissioner 1994 batch IAS officer Sanjeev Khirwar दिल्ली नगर निगम को मिला नया आयुक्त, गृह मंत्रालय ने जारी की संजीव खिरवार की नियुक्ति की अधिसूचना, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली नगर निगम को मिला नया आयुक्त, गृह मंत्रालय ने जारी की संजीव खिरवार की नियुक्ति की अधिसूचना

खिरवार AGMUT कैडर के 1994 बैच के प्रशासनिक अधिकारी हैं। इसके पहले वो दिल्ली और चंडीगढ़ के अलावा अरुणाचल प्रदेश, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Wed, 21 Jan 2026 09:19 PMSourabh Jain हिन्दुस्तान टीम, राहुल मानव, नई दिल्ली
share
दिल्ली नगर निगम को मिला नया आयुक्त, गृह मंत्रालय ने जारी की संजीव खिरवार की नियुक्ति की अधिसूचना

MCD को नए निगम आयुक्त मिल गए हैं। IAS अधिकारी संजीव खिरवार को दिल्ली नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अगले आदेशों तक प्रभावी रहेगी। गृह मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी पत्र के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद यह फैसला लिया गया है। निगम सूत्रों के अनुसार वह गुरुवार को निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में निगम आयुक्त का पद संभाल सकते हैं। खिरवार को अश्विनी कुमार के बाद यह जिम्मेदारी दी गई है।

गृह मंत्रालय के निदेशक अनिश मुरलीधरन ने इस बारे में दिल्ली के उपराज्यपाल की सचिव को भेजे पत्र में लिखा, 'मुझे यह सूचित करने का निर्देश दिया गया है कि सक्षम प्राधिकारी ने श्री संजीव खिरवार, आईएएस (एजीएमयूटी: 1994) को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।'

खिरवार के पास लंबा प्रशासनिक अनुभव

संजीव खिरवार AGMUT कैडर 1994 बैच के एक वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। उन्हें लंबा प्रशासनिक अनुभव है। वह दिल्ली में वापस लौटे हैं। वह AGMUT यानी अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश कैडर के 1994 बैच के प्रशासनिक अधिकारी हैं। इसके पहले वो दिल्ली और चंडीगढ़ के अलावा अरुणाचल प्रदेश, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

संजीव खिरवार बने दिल्ली नगर निगम के नए आयुक्त नियुक्त, जारी हुई अधिसूचना

नए आयुक्त के जिम्मे होंगी यह जिम्मेदारियां

दिल्ली नगर निगम के वित्तीय ढांचे को मजबूत करने समेत कई अन्य कार्यों व व्यवस्था को आगे बढ़ाने पर उनकी जिम्मेदारी होगी। निगम के सफाई, शिक्षा के साथ पशु चिकित्सा से संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली को और भी बेहतर करने, दिल्ली में लावारिस कुत्तों की समस्याओं के समाधान और नए डॉग शेल्टर होम के निर्माण कार्य जैसे कई अन्य निगम के विकास कार्यों को लेकर भी उनकी अहम जिम्मेदारी होगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।