Hindi Newsएनसीआर NewsNew Gurugram will be most affected by the increase in EDC; see how much External development charges hike
नए गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतों पर EDC बढ़ने से पड़ेगा सबसे अधिक असर, देखें कितनी हुई वृद्धि
हरियाणा सरकार की ओर से बढ़ाए गए बाहरी विकास शुल्क (ईडीसी) का सबसे अधिक नए गुरुग्राम के सेक्टरों पर पड़ेगा। यह शुल्क बिल्डरों द्वारा विकसित कॉलोनियां और बहुमंजिला इमारत के फ्लैटों पर लगेगा। बताया जा रहा है कि शुल्क प्रोजेक्टों के खरीदारों से वसूला जाएगा। सरकार ने ईडीसी दस फीसदी तक बढ़ा दिया है।
Sun, 18 Jan 2026 09:37 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम

बुनियादी ढांचा पर खर्च होता है ईडीसी
जिला नगर योजनाकार प्लानिंग प्रवीण चौहान ने कहा कि बिल्डरों की ओर से नए सेक्टरों में पांच से लेकर दस एकड़ पर आवासीय-कॉमर्शियल प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए लाइसेंस लेते हैं। लाइसेंस लेने के दौरान ईडीसी जमा करानी पड़ता है। विभागों को ईडीसी देकर शहरी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाता है। इस शुल्क से विभाग सड़कें, जल, बिजली आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था समेत अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर खर्च करते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन