Western Disturbance Brings Rain and Strong Winds to Rajasthan पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में बारिश-आंधी की संभावना, Delhi Hindi News - Hindustan
More

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में बारिश-आंधी की संभावना

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार से कई क्षेत्रों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग ने गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की सूचना दी है। इसके अलावा, 19 से 21 मार्च के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

Sat, 14 March 2026 04:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में बारिश-आंधी की संभावना

जयपुर, एजेंसी। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार से कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज के साथ बादल और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 15 मार्च को अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के साथ-साथ गंगानगर और हनुमानगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की धूलभरी आंधी और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 19 से 21 मार्च के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से कुछ स्थानों पर फिर से गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलती रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।