निवार्चन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया
कोलकाता, एजेंसी। निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के कुछ ही

कोलकाता, एजेंसी। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के कुछ ही घंटों बाद रविवार देर रात मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को उनके पद से हटा दिया। आयोग की ओर से राज्य सरकार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि 1993 बैच के आईएएस अधिकारी दुष्यंत नारीवाल को नया मुख्य सचिव एवं 1997 बैच की आईएएस अधिकारी संघमित्रा घोष को गृह सचिव नियुक्त किया गया है। बयान में कहा गया है कि आयोग के आदेश तुरंत लागू किए जाएंगे और दोनों अधिकारियों की नियुक्ति रिपोर्ट सोमवार दोपहर तीन बजे तक आयोग को देनी होगी।
आयोग ने यह भी आदेश दिया कि स्थानांतरित किए गए दोनों अधिकारी चक्रवर्ती और मीणा चुनाव से जुड़े किसी भी मामले में शामिल नहीं हो सकते।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन