अमेरिका का बड़ा दावा: 72 घंटे में ईरान के भीतर 200 ठिकानों पर हमले किए
अमेरिका की सेंट्रल कमांड के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा कि पिछले 72 घंटों में अमेरिका ने ईरान के 200 सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। इस ऑपरेशन का उद्देश्य ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता को कमजोर करना है। हमलों के बाद ईरान की सैन्य प्रतिक्रिया में भी कमी आई है।

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका की सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा कि पिछले 72 घंटों में अमेरिकी सेना ने ईरान के भीतर करीब 200 सैन्य ठिकानों पर हमले किए। इस हमले ने तेहरान की मिसाइल और ड्रोन हमले की क्षमता को काफी हद तक कमजोर कर दिया है। कूपर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह कार्रवाई 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य ईरान के मिसाइल लॉन्चर और उससे जुड़ी सैन्य ढांचागत सुविधाओं को निशाना बनाना है। उन्होंने कहा कि पिछले 72 घंटों में अमेरिका के बॉम्बर विमानों ने 200 ठिकानों पर हमला किया है।
अभी पिछले एक घंटे में ही बी-2 स्पिरिट बॉम्बर विमानों ने कई 2000 पाउंड के पेनिट्रेटर बम गिराकर गहराई में छिपे बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाया।ईरान के हमलों में बड़ी कमी आईएडमिरल कूपर के अनुसार अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की जवाबी सैन्य कार्रवाई में बड़ी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि अभियान की शुरुआत की तुलना में पिछले 24 घंटों में बैलिस्टिक मिसाइल हमले 90 प्रतिशत कम हो गए हैं और ड्रोन हमलों में करीब 83 फीसदी की कमी आई है।30 जहाजों को नष्ट कियाकूपर ने यह भी कहा कि अब तक की कार्रवाई में ईरान के 30 से अधिक जहाजों को नष्ट किया जा चुका है। अमेरिका के अनुसार अब अभियान का अगला चरण ईरान की मिसाइल उत्पादन क्षमता और सैन्य ढांचे को पूरी तरह खत्म करने पर केंद्रित होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन