आप बीती : अचानक गेट खुलने से मच गई भगदड़
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को भगदड़ के कारण कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई। कार्तिक एकादशी के मौके पर मंदिर में हजारों लोग थे। एक ही गेट से आने-जाने के कारण स्थिति बेकाबू हो गई। रेलिंग टूटने से कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

कसीबुग्गा, एजेंसी। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत के बाद इलाके में मातम पसरा है। कार्तिक एकादशी के मौके पर हजारों लोग मंदिर पहुंचे थे, लेकिन एक ही गेट से आने-जाने के कारण हालात बिगड़ गए। जब गेट अचानक खोला गया तो भीड़ बेकाबू हो गई, रेलिंग टूटी और कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। गेट खुला तो सब धक्का देने लगे, रेलिंग टूट गई धर्मपुरम गांव के ऑटो चालक रमेश रेड्डी ने बताया, मंदिर का रास्ता बहुत संकरा है। एक ही गेट से लोग अंदर भी जा रहे थे और बाहर भी आ रहे थे।
अचानक जब फाटक खुला तो जो लोग दर्शन करके निकल रहे थे, वे बाहर की तरफ धक्का देने लगे और नीचे से लोग अंदर घुसने लगे। रेलिंग कमजोर थी, टूट गई और सब एक-दूसरे पर गिर गए। रमेश ने बताया कि उनके गांव से 20 लोग दो ऑटो में आए थे। हमारे साथ एक 12 साल का लड़का भी था। जब रेलिंग टूटी तो वह नीचे दब गया। सबने कोशिश की, लेकिन उसे नहीं बचा सके। गेट बंद करके फिर अचानक खोल दिया अस्पताल में भर्ती एक महिला श्रद्धालु ने बताया, मंदिर प्रबंधन ने पहले गेट बंद कर दिया था। थोड़ी देर बाद अचानक खोल दिया। जो अंदर थे, वे बाहर आने लगे और हम लोग अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। धक्का-मुक्की बढ़ी और हम सब गिर पड़े। मेरे ऊपर तीन लोग गिर गए। मेरा पैर लोहे की रॉड में फंस गया और टूट गया एक अन्य घायल महिला ने बताया, मैं हर साल एकादशी पर आती हूं। कभी इतनी भीड़ नहीं देखी। लोग गिरने लगे तो मेरा पैर एक लोहे की रॉड में फंस गया और टूट गया। मेरे पति डायलिसिस पर हैं, अब यह नया दुख आ गया। अगर व्यवस्था होती तो ये सब नहीं होता टेक्काली मंडल से आई एक महिला श्रद्धालु ने कहा, हमने भीड़ देखी, फिर भी आगे बढ़ गए, इसमें हमारी भी गलती है। लेकिन मंदिर प्रबंधन को हमें रोकना चाहिए था। न पानी का इंतजाम था, न पुलिस। अगर थोड़ी व्यवस्था होती तो ये सब नहीं होता।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन