मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही बस पिकअप से टकराई, 10 की मौत
छिंदवाड़ा में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बस सवार 10 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए। बस मुख्यमंत्री के सम्मेलन से लौट रही थी, जब यह लहसुन लदे पिकअप से टकरा गई। हादसे में कई यात्री बस के अंदर फंस गए और गंभीर चोटें आईं।

- ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में हुआ भीषण हादसाछिंदवाड़ा, एजेंसी। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक बस सवार 10 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए। यह बस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 'हितग्राही सम्मेलन' से लौट रही थी। तभी लहसुन लदे एक पिकअप से टक्करा गई। बस में 40 लोग सवार थे।पुलिस ने बताया कि हादसा शाम लगभग साढ़े बजे नागपुर रोड पर सिमरिया के पास हुआ। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कई यात्री बस के अंदर फंस गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग ने राहत और बचाव का काम शुरू किया।
इसके बाद आपातकालीन सेवाएं और अधिकारी पहुंचे। हादसा इतना भयावह था कि घायलों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक यात्री का हाथ कटकर अलग हो गया, जबकि कई यात्रियों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने बताया कि सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं। जिला अस्पताल में भी इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि घायलों को तत्काल उपचार मिल सके। कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन