गुजरात: फ्लाईओवर से गिरने पर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
गुजरात के सूरत में एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराकर स्कूटर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के रेहान शेख अपनी पत्नी और बेटी के साथ छुट्टियां मनाने निकले थे। हादसा पतंग की डोर से टकराने के बाद हुआ, जिससे उनका स्कूटर गिर गया।

सूरत, एजेंसी। गुजरात के सूरत में फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराकर नीचे गिरने से स्कूटर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पतंग की डोर से टकराने के बाद हादशे की आशंका। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के रहने वाले 35 वर्षीय रेहान शेख बुधवार को अपनी पत्नी रेहाना और 10 वर्षीय बेटी के साथ उत्तरायण (मकर संक्रांति) की छुट्टी मनाने निकले थे। इसी दौरान 40 फीट ऊंचे चंद्रशेखर आजाद फ्लाईओवर से गुजरते समय उनका स्कूटर एक मोड़ पर साइड की रेलिंग से टकरा गया और तीनों ऊंचाई से नीचे गिर गए। इसमें रेहान और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी रेहाना ने गुरुवार को अस्पताल में दम तोड़ा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन