दिल्ली गेट चौक से लालकिले-राजघाट की ओर ट्रैफिक बाधित रहेगा
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लालकिले पर रविवार को जनजाति सांस्कृतिक समागम आयोजित होगा। इसके चलते दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। आयोजन में करीब एक लाख लोगों के जुटने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं।

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लालकिले पर रविवार को जनजाति सांस्कृतिक समागम आयोजित होगा। इसके चलते दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मध्य और उत्तर दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। दिल्ली गेट चौक से लाल किले और राजघाट की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आयोजन में करीब एक लाख लोगों के जुटने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि समागम से जुड़ी शोभा यात्राएं श्यामगिरि मंदिर, रामलीला मैदान, राजघाट, कुदसिया पार्क और अजमेरी गेट से निकलकर लाल किले की ओर जाएंगी। ऐसे में जीटी करनाल रोड पर शास्त्री पार्क से तीस हजारी, बुलेवार्ड रोड, शाम नाथ मार्ग, लोथियन रोड, हैमिल्टन रोड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग पर दिल्ली गेट से छत्ता रेल के बीच दोनों कैरेजवे, जेएलएन मार्ग पर अजमेरी गेट से गुरुनानक चौक, आसफ अली रोड और जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर राजघाट से दिल्ली गेट तक यातायात प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। चावड़ी बाजार रोड, देशबंधु गुप्ता मार्ग, आईटीओ चौक, डीडीयू मार्ग, श्रद्धानंद मार्ग, मिंटो रोड पर भी ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है。
ये वैकल्पिक मार्ग अपनाएं
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं। उन्होंने बताया कि आईएसबीटी कश्मीरी गेट जाने वाले युधिष्ठिर सेतु के नीचे रिंग रोड से जा सकते हैं। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए रानी झांसी फ्लाईओवर, मोरी गेट और पुल दफरिन मार्ग होते हुए जाएं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन व अजमेरी गेट जाने वाले डीबीजी रोड छोड़कर पंचकुइयां रोड, मिंटो रोड व भभूति मार्ग से जाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन