आईजीआई एयरपोर्ट से 40 उड़ानें रद्द, फंसे भारतीयों को लाने के लिए विशेष उड़ानों की तैयारी
मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से कई उड़ानें रद्द हो गई हैं। स्पाइसजेट ने 5 मार्च को भारतीय यात्रियों को वापस लाने के लिए 13 विशेष उड़ानें संचालित की हैं। एयरलाइन ने फुजैराह और दुबई से मुंबई और दिल्ली के लिए उड़ानों की घोषणा की है।

मध्य पूर्व के देशों से लोगों को लाने के लिए स्पाइस जेट ने भी 13 उड़ाने संचालित की नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से कई उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा का संचालन करने वाली दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को कुल 40 उड़ानें रद्द की गई हैं। इनमें 22 प्रस्थान और 18 आगमन उड़ानें शामिल हैं। हालांकि तीन उड़ाने वहां फंसे यात्रियों को लाने की तैयारी में हैं। डायल के अनुसार, मौजूदा परिस्थितियों के कारण कुछ अन्य उड़ानों के संचालन में भी देरी हो सकती है।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की पुष्टि कर लें। इसी बीच मध्य पूर्व में फंसे भारतीय यात्रियों को वापस लाने के लिए स्पाइस जेट ने विशेष उड़ानों का संचालन शुरू किया है। एयरलाइन ने 5 मार्च को कुल 13 विशेष उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है। स्पाइसजेट के अनुसार फुजैराह से मुंबई के लिए सात और फुजैराह से दिल्ली के लिए पांच विशेष उड़ानें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा दुबई से मुंबई के लिए भी एक अतिरिक्त विशेष उड़ान संचालित की जा रही है ताकि प्रभावित यात्रियों को जल्द भारत पहुंचाया जा सके। एयरलाइन ने बताया कि 3 और 4 मार्च को भी संयुक्त अरब अमीरात से 12 विशेष उड़ानें संचालित की गई थीं, जिनके माध्यम से यात्रियों को दिल्ली, मुंबई और कोच्चि लाया गया। एयरलाइन का कहना है कि हालात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन