Ragging Incident at IGMC Shimla Leads to Suspension and Fine for Senior Students हिमाचल : मेडिकल कॉलेज में जूनियर की रैगिंग, दो सीनियर छात्र निलंबित , Delhi Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल : मेडिकल कॉलेज में जूनियर की रैगिंग, दो सीनियर छात्र निलंबित

हिमाचल के शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। कॉलेज प्रशासन ने दो सीनियर छात्रों को तीन महीने के लिए निलंबित कर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अनुशासनात्मक समिति की जांच में रैगिंग के आरोप सही पाए गए हैं।

Sun, 14 Dec 2025 07:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
हिमाचल : मेडिकल कॉलेज में जूनियर की रैगिंग, दो सीनियर छात्र निलंबित

शिमला, एजेंसी। हिमाचल के शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में रैगिंग का मामला सामने आया है। मामले में कॉलेज प्रशासन ने दो सीनियर छात्रों को तीन महीने के लिए निलंबित कर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कॉलेज प्रशासन ने रविवार को बताया कि कुछ दिन पहले द्वितीय वर्ष के दो छात्रों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने जूनियर को छात्रावास के कमरे में बुलाया था, जबकि किसी को भी छात्रावास में कोई कमरा आवंटित नहीं था। अनुशासनात्मक समिति की जांच में रैगिंग के आरोप सही पाए गए, जिसके बाद समिति की सिफारिश पर प्रशासन ने दोनों छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।