अंजलि राघव के भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने की बात पर पवन सिंह ने मांगी माफी
अभिनेत्री अंजलि राघव ने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का निर्णय लिया है। लखनऊ में पवन सिंह पर छेड़खानी के आरोप लगे थे। अंजलि ने कहा कि वह इस घटना के बाद परेशान हैं और काम नहीं करेंगी। पवन सिंह ने अंजलि से...

नई दिल्ली, एजेंसी। अभिनेत्री अंजलि राघव के भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने की बात पर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने उनसे माफी मांगी है। लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान पवन पर अंजलि के साथ छेड़खानी के आरोप लगे थे। जानकारी के अनुसार लखनऊ में हाल में पवन सिंह के नए गाने 'सैयां सेवा करे' की लांचिंग का कार्यक्रम हुआ। इस गाने में भोजपुरी अभिनेत्री अंजलि राघव भी नजर आएंगी। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने गलत तरीके से अंजलि की कमर को छुआ। अंजलि ने इंस्टाग्राम पर लाइव करते हुए कहा कि घटना के बाद दो दिन से वह परेशान महसूस कर रही हैं।
उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि वह अब भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी। उधर, अंजलि की नाराजगी के बाद पवन सिंह ने भी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि जो हुआ उसके पीछे कोई गलत इरादा नहीं था। उनके अनुसार अंजलि का अपमान करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी। पवन ने लिखा कि वह खुद भी बुरा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अंजलि से माफी भी मांगी है। यह हरियाणा में होता तो जनता जवाब देती अंजलि ने अपने लाइव में यह भी कहा कि- 'अगर यह हरियाणा में हुआ होता तो उन्हें जवाब देने की जरूरत नहीं पड़ती। जनता ने खुद ही जवाब दे दिया होता। लेकिन मैं लखनऊ में थी।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन