NVIDIA Shares Surge Over 10 in Just Two Days Market Cap Hits 5 Trillion एनवीडिया की बाजार पूंजी दो दिन में 400 अरब डॉलर तक बढ़ी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNVIDIA Shares Surge Over 10 in Just Two Days Market Cap Hits 5 Trillion

एनवीडिया की बाजार पूंजी दो दिन में 400 अरब डॉलर तक बढ़ी

एनवीडिया के शेयरों में पिछले दो दिनों में 10% से अधिक की तेजी आई है। कंपनी ने अमेरिकी ऊर्जा विभाग के लिए 500 अरब डॉलर के ऑर्डर और नए सुपरकंप्यूटर बनाने की योजना की घोषणा की। इससे बाजार पूंजीकरण 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया। एनवीडिया की चिप्स का उपयोग कई एआई प्लेटफार्मों में हो रहा है।

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 29 Oct 2025 10:54 PM
share Share
Follow Us on
एनवीडिया की बाजार पूंजी दो दिन में 400 अरब डॉलर तक बढ़ी

नई दिल्ली, एजेंसी। एआई चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडिया के शेयरों में सिर्फ दो दिनों में करीब 10% से ज्यादा की तेजी देखी गई। मंगलवार को कंपनी के शेयरों में पांच फीसदी का उछाल आया था, जिससे इसका बाजार पूंजीकरण 200 अरब डॉलर बढ़ा था। बुधवार को भी शेयरों में पांच फीसदी की तेज बढ़त और 200 अरब डॉलर का उछाल आया, जिसके बाद कंपनी ने पांच ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा छू लिया। शेयरों में इसलिए उछाल दिग्गज चिप मेकर कंपनी ने हाल ही में अपने एआई प्रोसेसर के लिए 500 अरब डॉलर के ऑर्डर मिलने और अमेरिकी ऊर्जा विभाग के लिए सात नए सुपरकंप्यूटर बनाने की योजना की घोषणा की थी, जिसके बाद शेयरों में जोरदार तेजी आई और पहली बार इसकी कीमत 200 डॉलर के पार निकल गई।

कंपनी के शेयरों ने केवल छह महीनों में 84.40 फीसदी और एक वर्ष में 44.27 फीसदी का शानदार मुनाफा दिया है। नई एआई चिप ने पलटी बाजी कंपनी अमेरिकी ऊर्जा विभाग के लिए जिन सुपरकंप्यूटर की निर्माण कर रही हैं, उनमें एनवीडिया के एक लाख से अधिक उच्च तकनीक वाली ब्लैकवेल एआई चिप्स लगेंगी। इसका इस्तेमाल चैटजीपीटी समेत कई एआई मंच कर रहे हैं। एनवीडिया के सीईओ जेंसन हुआंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह चिप व्हाइट हाउस में भेंट की थी। इस दौरान ट्रंप ने कहा था कि वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ इस हफ्ते होने वाली बैठक में ‘ब्लैकवेल चिप’ के बारे में बात करेंगे। इससे चीन के बाजार में भी कंपनी के लिए पैर जमाने का रास्ता साफ हो सकता है। भारत की जीपीडी से आगे एनवीडिया के कुल बाजार पूंजीकरण का यह आंकड़ा भारत की जीडीपी से करीब 90 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है। आईएमएफ के मुताबिक, भारत की जीडीपी अभी 4.13 ट्रिलियन डॉलर यानी 364 लाख करोड़ रुपए है। वहीं, देश के सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस का बाजार पूंजीकरण 20.31 लाख करोड़ रुपये है। जबकि एनवीडिया के पूंजीकरण में एक दिन में ही 20.47 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज एनवीडिया की रणनीतिक भागीदार है और दोनों भारत में एआई ढांचा बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। कौन है कंपनी के सीईओ एनवीडिया एक टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग के लिए जानी जाती है। 1993 में जेन्सेन हुआंग, कर्टिस प्रीम और क्रिस मालाचोव्स्की ने इसकी स्थापना की थी। इसका मुख्यालय कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में है। वर्तमान में जेन्सेन हुआंग सीईओ हैं। इनका जन्म ताइवान में हुआ था। बाद में अमेरिका आए और कंपनी की स्थापना की। फोर्ब्स की सूची के अनुसार, हुआंग 174.4 अरब डॉलर यानी 15.39 लाख करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फिलहाल कोई नहीं टक्कर में सेमीकंडक्टर चिप्स के क्षेत्र में एनवीडिया सबसे बड़ी खिलाड़ी बनकर उभरी है। एएमडी और इंटेल जैसे प्रतिद्वंद्वी कंपनियां हैं लेकिन कोई भी एनवीडिया जितनी तेज और भरोसेमंद चिप नहीं बना पाई है। एनवीडिया की एच100 और ब्लैकवेल दुनिया की सबसे तेज सेमीकंडक्टर चिप्स है और हर बड़ी कंपनी इन्हीं का इस्तेमाल कर रही है। अमेरिका ने चीन को हाई-एंड चिप बेचने पर रोक लगाई है। इससे एनवीडिया अमेरिकी सरकार की पसंदीदा कंपनी बन गई। दुनिया की पांच शीर्ष कंपनियां कंपनी बाजार पूंजीकरण (डॉलर में) बाजार पूंजीकरण (भारतीय रुपये में) एनवीडिया 5.13 ट्रिलियन ₹453 लाख करोड़ माइक्रोसॉफ्ट 4.03 ट्रिलियन ₹356 लाख करोड़ एप्पल 4.02 ट्रिलियन ₹355 लाख करोड़ अल्फाबेट (गूगल) 3.25 ट्रिलियन ₹287 लाख करोड़ अमेजन 2.45 ट्रिलियन ₹216 लाख करोड़ ऐसे बढ़ती गई कमाई 400 अरब डॉलर : 2021 में 1 ट्रिलियन डॉलर : 2023 में चैटजीपीटी लॉन्च के कुछ महीनों में 2 ट्रिलियन डॉलर : फरवरी 2024 में 3 ट्रिलियन डॉलर : जून 2024 में 4 ट्रिलियन डॉलर : जुलाई 2025 में 5 ट्रिलियन डॉलर : अक्टूबर 2025 में

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें