फ्लाईओवर बना खत्म करेंगे नोएडा-कालिंदी कुंज का जाम
नोट ::: इसमें फोटो है-एनएचएआई ने इसके लिए तैयार कर रहा मसौदा, जल्द शुरू होगा डीपीआर का काम-मदनपुर खादर पुलिया से नोएडा तक 1.5 किलोमीटर के दो फ्लाईओवर बनाए जाएंगे-आगरा कैनाल पर दो पुल भी बनेंगे आशीष...

नोट ::: इसमें फोटो है -एनएचएआई ने इसके लिए तैयार कर रहा मसौदा, जल्द शुरू होगा डीपीआर का काम -मदनपुर खादर पुलिया से नोएडा तक 1.5 किलोमीटर के दो फ्लाईओवर बनाए जाएंगे -आगरा कैनाल पर दो पुल भी बनेंगे आशीष गुप्ता नई दिल्ली। नोएडा-कालिंदी कुंज के बीच जाम की समस्या खत्म होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) फ्लाईओवर बनाकर रास्ते को सुगम बनाएगा। इसके लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई है। जल्द इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का काम शुरू होगा। जाम की समस्या खत्म होने से नोएडा से जसोला विहार, ओखला विहार, सरिता विहार, बदरपुर और फरीदाबाद जाने वाले छह लाख लोगों को लाभ होगा, जो रोज इस रास्ते से आते-जाते हैं।
एनएचएआई के मुताबिक, दिल्ली को जाम मुक्त बनाने की योजना के तहत इस परियोजना पर काम होगा। इसके लिए मदनपुर खादर पुलिया से नोएडा तक तीन-तीन लेन के 1.5 किलोमीटर लंबे दो फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। आगरा कैनाल पर भी दो पुल आवाजाही के लिए बनाए जाएंगे। ये पुल दोनों तरफ से जीडी बिड़ला रोड को चौड़ा करने का काम करेगा। परियोजना का काम होने के बाद जसोला विहार, ओखला विहार, सरिता विहार, बदरपुर, जामिया नगर की ओर जाने वाले मौजूदा बैराज रोड से नीचे ही नीचेे जीडी बिड़ला मार्ग होते हुए चले जांएगे। नए फ्लाईओवर से होते हुए फरीदाबाद, मीठापुर, जैतपुर और केएमपी एक्सप्रेसवे का रुख कर सकेंगे। एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसका ट्रैफिक सर्वे पूरा हो चुका है। डीपीआर का काम जल्द शुरू होगा। साथ ही साथ वन विभाग समेत अन्य विभागों से सहमति लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बचेंगे 45 मिनट, प्रदूषण होगा कम नोएडा से कालिंदी कुंज बैराज के रास्ते दिल्ली जाने का मतलब है जाम से निश्चित रूप से सामना होगा। यही एक ऐसी लोकेशन है, जिस पर हर समय जाम मिलता है। एक तरफ से लोगों के 40 से 45 मिनट बर्बाद होते हैं। जाम के दौरान वाहन चालू रहते हैं, उससे प्रदूषण होता है। रोजाना इस लोकेशन पर जाम को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के पास सबसे अधिक शिकायतें पहुंचती हैं। इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी समस्या का समाधान करने के लिए एनएचएआई को पत्र लिखा था। जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। फ्लाईओवर बनने के बाद इस रास्ते से जाने वाले लोगों का समय बर्बाद नहीं होगा। वाहनों के पहिये नहीं थमेंगे तो प्रदूषण में भी कमी आएगी। ----- नोएडा-कालिंदी कुंज रोड के जाम की समस्या को खत्म करने के लिए परियोजना को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी गई है। इस परियोजना पर जल्द काम शुरू किया जाएगा। -हर्ष मल्होत्रा, राज्यमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय \B
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन