Massive Fire Erupts in 11-Story Commercial Building in Ahmedabad No Casualties Reported गुजरात: अहमदाबाद में भीषण आग से दहशत, 100 को बचाया गया , Delhi Hindi News - Hindustan
More

गुजरात: अहमदाबाद में भीषण आग से दहशत, 100 को बचाया गया

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को 11 मंजिला व्यावसायिक इमारत की चौथी मंजिल पर भीषण आग लग गई। हालांकि, किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और 100 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग होटल आईटीसी नर्मदा के पास स्थित 'शिवालिक हाईस्ट्रीट' इमारत में एक रियल एस्टेट कंपनी के कार्यालय में लगी थी।

Thu, 12 Feb 2026 09:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गुजरात: अहमदाबाद में भीषण आग से दहशत, 100 को बचाया गया

अहमदाबाद, एजेंसी। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को 11 मंजिला व्यावसायिक इमारत की चौथी मंजिल पर भीषण आग के बाद दहशत फैल गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। घटना स्थल से 100 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि होटल आईटीसी नर्मदा के निकट 'शिवालिक हाईस्ट्रीट' इमारत की चौथी मंजिल पर एक रियल एस्टेट कंपनी के कार्यालय में आग लगने के बाद व्यावसायिक परिसर में आग लगी थी। एक घंटे बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।