पश्चिम बंगाल की रसोई गैस को अन्य राज्यों में नहीं भेजा जाए: ममता बनर्जी
कोलकाता की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में उत्पादित रसोई गैस अन्य हिस्सों में नहीं भेजी जानी चाहिए। विधानसभा चुनाव के लिए 10 लाख लोगों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर ईंधन की कीमतें बढ़ाने का आरोप लगाया और एलपीजी सिलेंडर की कमी न होने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को देश में एलपीजी की बढ़ी मांग के बीच कहा कि राज्य में उत्पादित रसोई गैस को अन्य हिस्सों में नहीं भेजा जाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए बाहर के 10 लाख से अधिक लोगों को तैनात किया जाएगा और उन्हें भी रसोई गैस उपलब्ध करानी होगी।ऐसे में राज्य के आम नागरिकों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पहले ईंधन की दरें चिंताजनक स्तर तक बढ़ा दीं और अब मामूली कटौती की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि, केंद्र सरकार ने वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों को देखते हुए तेल कंपनियों की मदद के लिए एक्साइज शुल्क में 10 रुपये की छूट देने की बात कही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन