पश्चिम बंगाल: एसआईआर की पहली पूरक सूची से आठ लाख नाम हटाए गए: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 27 लाख मतदाताओं में से 8 लाख नाम हटा दिए गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि यह प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण है और कुछ समुदायों को चुनावी प्रक्रिया से बाहर किया जा रहा है।

नक्सलबाड़ी/मैनागुड़ी, एजेंसी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दावा किया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिन 27 लाख मतदाताओं की मतदान पात्रता का निर्धारण किया गया, उनमें से आठ लाख नाम पहली पूरक सूची से हटा दिए गए हैं। नक्सलबाड़ी और मैनागुड़ी में चुनावी रैलियों में ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर त्रृटि पूर्ण एसआईआर नीति को लागू कर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया। साथ ही, चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। उन्होंने ऑनलाइन प्रकाशित पूरक सूची की भौतिक प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की, जिससे जानकारी का सत्यापन किया जा सके।
ममता बनर्जी ने कहा कि सूची मिलने के बाद ही मैं उसकी पुष्टि कर सकती हूं।तृणमूल प्रमुख ने आरोप लगाया कि एसआईआर के जरिए कुछ समुदायों को चुनावी प्रक्रिया से बाहर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी को उसकी शक्तियों से वंचित किया जा रहा है, लेकिन उनकी सबसे बड़ी ताकत राज्य की जनता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन