ईरान पैकेज:होर्मुज के मुद्दे पर साथ काम करने के लिए फ्रांस और दक्षिण कोरिया सहमत
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और मध्य पूर्व में युद्ध के कारण वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं को कम करने के लिए सहयोग करने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए भी समझौते किए।

सियोल,एजेंसी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्युंग शुक्रवार को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में मदद करने और मध्य पूर्व में युद्ध के कारण पैदा हुई वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं को कम करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए। सियोल में दोनों नेताओं के बीच शिखर वार्ता में यह फैसला लिया गया। यह बैठक ऐसे समय में हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायली युद्ध का समर्थन नहीं करने के लिए सहयोगियों की कड़ी आलोचना की है। 2017 में कार्यभार संभालने के बाद मैक्रों की यह पहली दक्षिण कोरिया यात्रा थी।दक्षिण
कोरियाई मीडिया के अनुसार, बैठक की शुरुआत में मैक्रों ने राष्ट्रपति ली से कहा कि दोनों देश होर्मुज जलडमरूमध्य सहित मध्य पूर्व की स्थिति को स्थिर करने में भूमिका निभा सकते हैं।इसके बाद संयुक्त ब्रीफिंग में, मैक्रों ने जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और मध्य पूर्व में शत्रुता को कम करने के लिए फ्रांस और दक्षिण कोरिया के बीच सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं, राष्ट्रपति ली ने कहा कि दोनों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित शिपिंग मार्ग सुनिश्चित करने के लिए सहयोग करने का संकल्प लिया।दोनों नेताओं ने पत्रकारों के सवालों के जवाब नहीं दिए और न ही इस बात का विवरण दिया कि वे ईरान और ओमान के बीच के इस संकीर्ण जलमार्ग को फिर से खोलने में कैसे मदद करेंगे।अन्य महत्वपूर्ण समझौतेराष्ट्रपति ली ने बताया कि वह और मैक्रों प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। दक्षिण कोरियाई और फ्रांसीसी अधिकारियों नेपरमाणु ईंधन आपूर्ति श्रृंखला पर सहयोग, दक्षिण कोरिया के दक्षिणी हिस्से में एक 'ऑफशोर विंड प्रोजेक्ट' में संयुक्त निवेश तथा महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग पर समझौते किए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन