Karnataka Congress डीके शिवकुमार कर्नाटक के 34वें मुख्यमंत्री बने, Delhi Hindi News - Hindustan
More

डीके शिवकुमार कर्नाटक के 34वें मुख्यमंत्री बने

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के नेतृत्व हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो गई। डीके शिवकुमार ने राज्य के 34वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली।

Wed, 3 June 2026 06:42 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
डीके शिवकुमार कर्नाटक के 34वें मुख्यमंत्री बने

बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के नेतृत्व हस्तांतरण की प्रक्रिया बुधवार को औपचारिक रूप से पूरी हो गई। डीके शिवकुमार ने संविधान की प्रति हाथ में रखकर राज्य के 34वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की, जिनमें से डॉ. जी. परमेश्वर को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही कर्नाटक में शिवकुमार के नेतृत्व में राजनीति के एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिद्धारमैया के बेटे को मंत्री बना रही कांग्रेस, डीके शिवकुमार के साथ 13 लोग लेंगे शपथ; पूरी लिस्ट

शपथ ग्रहण समारोह

लोकभवन के ग्लास हाउस में आयोजित समारोह में बुधवार शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत हुई। समर्थकों की नारेबाजी के बीच 64 वर्षीय शिवकुमार मंच पर पहुंचे और अपने आध्यात्मिक गुरु संत गंगाधर स्वामी (अज्जैया) के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने विभिन्न धर्मगुरुओं का आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्नाटक में अब डीके शिवकुमार की सरकार, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ; 13 मंत्रियों की बनी टीम

राष्ट्रगीत और शुभकामनाएं

इससे पूर्व शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुई। कर्नाटक राज्य पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया और राज्य गीत की धुन भी बजाई गई। बता दें कि कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर सिद्धरमैया ने 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 30 मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शिवकुमार को नेता चुना गया, जिसके बाद प्रदेश में उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हुआ था।

मंत्रिमंडल में नेता

मंत्रिमंडल में ये नेता शामिल

मंत्रिमंडल में दो ही नए चेहरे

बुधवार को शपथ लेने वाले मंत्रिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के पुत्र यतींद्र सिद्धरमैया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र प्रियांक खरगे को भी जगह मिली है। जानकारी के अनुसार, विधान परिषद सदस्य यतींद्र सिद्धरमैया और यू.टी. खादर को छोड़कर शेष 11 नेता सिद्धरमैया सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। यतींद्र पहली बार मंत्री बने हैं। खादर कांग्रेस की पिछली सरकारों में मंत्री रह चुके हैं, लेकिन सिद्धरमैया सरकार के दौरान वह विधानसभा अध्यक्ष थे। मंत्री पद की शपथ के लिए उन्होंने इस पद से त्यागपत्र दिया।

शुभकामनाएं और नेताओं की उपस्थिति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामना। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिवकुमार की भगवान शिव वाली तस्वीर देख भड़के लोग; कर्नाटक में शपथ ग्रहण से पहले बड़ा बवाल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।