कर्नाटक में छात्रों के लिए मुफ्त बस पास की घोषणा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने पदभार संभालने के तुरंत बाद कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की, जिसमें छात्रों के लिए मुफ्त बस पास और निजी रोजगार एक्सचेंज शामिल है। उन्होंने भारत जोड़ो युवा संघ की स्थापना और गांवों में अनधिकृत इमारतों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात की।

बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बुधवार को पदभार संभालने के तुरंत बाद कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। इनमें छात्रों के लिए मुफ्त बस पास और निजी रोजगार एक्सचेंज की स्थापना शामिल है। शपथ ग्रहण के बाद पहली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरियों में युवाओं की भर्ती के लिए जल्द ही एक कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। कहा कि निजी रोजगार एक्सचेंज में युवा नौकरियों के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। उन्होंने राज्य में 10000 ‘भारत जोड़ो युवा संघ’ की स्थापना का भी ऐलान किया। कहा कि हर ग्राम पंचायत में इस संघ को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।
कहा कि सरकार अनधिकृत इमारतों को दस्तावेज जारी करने और गांवों से पलायन रोकने पर भी काम करेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन