ईरान पैकेज::होर्मुज से गुजरनेवाले अमेरिका और इजरायल के जहाज को निशाना बनाया जाएगा
ईरान की सेना ने कहा है कि होर्मुज जलमार्ग से गुजरने वाले अमेरिका, इजरायल या उनके सहयोगियों के जहाजों को निशाना बनाया जाएगा। सेना ने स्पष्ट किया कि अगर कोई पोत अमेरिका या इजरायल का है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। यह बयान अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर थोपे गए हालात के चलते आया है।

तेहरान, एजेंसी। ईरान की सेना ने बुधवार को कहा कि होर्मुज जलमार्ग से गुजरने वाले अमेरिका, इजरायल या उनके सहयोगियों के किसी भी जहाज को निशाना बनाया जाएगा। सरकारी टीवी द्वारा प्रसारित बयान में सेना की केंद्रीय परिचालन कमान, खातम अल-अंबिया ने कहा, कोई भी पोत जिसका तेल कार्गो या वह पोत स्वयं अमेरिका, इजरायल या उनके सहयोगियों का है, उसे निशाना बनाया जाएगा।बयान में दोहराया गया कि ईरान के सशस्त्र बल इस जलडमरूमध्य से एक लीटर तेल भी नहीं गुजरने देंगे। सेना ने यह भी कहा कि इस जलमार्ग की नाकाबंदी उन स्थितियों का परिणाम है जो अमेरिका और इजरायल द्वारा थोपी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन