Indore MBA Student Found Dead Suspected Murder Linked to Friend मध्य प्रदेश: दोस्त के घर मिला लापता एमबीए छात्रा का शव, Delhi Hindi News - Hindustan
More

मध्य प्रदेश: दोस्त के घर मिला लापता एमबीए छात्रा का शव

इंदौर में 24 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव नग्न अवस्था में मिला है। पुलिस को शक है कि हत्या गला घोंटकर की गई। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि दोस्त ने निजी तस्वीरें साझा करने की धमकी देकर पैसे मांगने की कोशिश की। पुलिस छात्र को संदिग्ध मानकर उसकी तलाश कर रही है।

Fri, 13 Feb 2026 07:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मध्य प्रदेश: दोस्त के घर मिला लापता एमबीए छात्रा का शव

इंदौर, एजेंसी। मध्य प्रदेश के इंदौर में बीते दो दिन से लापता 24 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव दोस्त के घर नग्न अवस्था में मिला है। पुलिस को शक है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उसके दोस्त ने निजी तस्वीरें साझा करने की धमकी देकर उससे पैसे ऐंठने की कोशिश की थी। पुलिस छात्र को मुख्य संदिग्ध मान रही है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। उसके बाद ही मौत का वास्तविक कारण सामने आ सकेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।