High Court Orders Submission of Objections in Bhojshala Temple-Mosque Dispute मध्य प्रदेश: भोजशाला परिसर में अब जैन मंदिर होने का दावा , Delhi Hindi News - Hindustan
More

मध्य प्रदेश: भोजशाला परिसर में अब जैन मंदिर होने का दावा

मध्य प्रदेश के धार जिले के भोजशाला परिसर में मंदिर-मस्जिद के विवाद के बाद अब जैन और गुरुकुल होने का दावा किया गया है। हाईकोर्ट ने सरकार और प्रतिवादियों को आपत्तियां पेश करने का निर्देश दिया है। याचिका में जैन समुदाय को उपासना का अधिकार देने की मांग की गई है। अगली सुनवाई 2 अप्रैल को होगी।

Fri, 20 March 2026 05:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मध्य प्रदेश: भोजशाला परिसर में अब जैन मंदिर होने का दावा

- हाईकोर्ट ने आपत्तियां पेश करने को कहा, अभी तक मंदिर-मस्जिद को लेकर था विवाद इंदौर, एजेंसी। मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला परिसर में मंदिर-मस्जिद के बाद अब मध्यकालीन जैन और गुरुकुल होने का दावा किया गया है। मामले को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। कोर्ट ने मामले में शुक्रवार को सरकार और अन्य प्रतिवादियों को अपनी आपत्तियां पेश करने का निर्देश दिया। मामले में अगली सुनवाई दो अप्रैल को होगी।याचिका में जैन समुदाय को विवादित परिसर में उपासना का अधिकार प्रदान करने की मांग की गई है। यह याचिका दिल्ली के सामाजिक कार्यकर्ता सलेकचंद जैन ने दायर की है, जबकि मामले को लेकर पहले ही अलग-अलग केस हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं।

हिंदू पक्ष भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के वैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के आधार पर दावा कर रहा है कि यह स्मारक मूलत: एक प्राचीन मंदिर है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे मस्जिद करार दे रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।