Gujarat Lion Deaths Government Takes Steps to Prevent Further Losses गुजरात से गायब हो रहे शेर, दो साल में 322 की मौत, Delhi Hindi News - Hindustan
More

गुजरात से गायब हो रहे शेर, दो साल में 322 की मौत

- बचाव के लिए सरकार ने उठाए कई कदम गांधीनगर, एजेंसी। गुजरात

Fri, 27 Feb 2026 08:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गुजरात से गायब हो रहे शेर, दो साल में 322  की मौत

- बचाव के लिए सरकार ने उठाए कई कदम गांधीनगर, एजेंसी। गुजरात में पिछले दो वर्षों में 322 शेरों की मौत हुई। इनमें से 64 की मृत्यु अस्वाभाविक कारणों से हुई। यह जानकारी राज्य के वन मंत्री अर्जुन मोडवाडिया ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान दी। मंत्री के अनुसार, 2024 में 165, 2025 में 148 और इस वर्ष जनवरी में नौ शेरों की मौत हुई।सरकार ने ऐसी घटनाएं रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें वन्यजीव उपचार केंद्र, पशु चिकित्सकों की नियुक्ति, एम्बुलेंस सेवा, अभयारण्यों से गुजरने वाली सड़कों पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड शामिल हैं। खुले कुओं पर पैरापेट दीवारें, रेलवे ट्रैक के पास बाड़ और नियमित गश्त भी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।