अफगानिस्तान पर हमला::अस्पताल पर पाकिस्तान का हमला युद्ध अपराध: पूर्व भारतीय राजदूत
अफगानिस्तान में भारत के पूर्व राजदूत अमर सिन्हा ने पाकिस्तान के हवाई हमलों को युद्ध अपराध बताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल पर हमला किसी भी सैन्य बहाने के तहत उचित नहीं है। सिन्हा ने इसे तनाव का बड़ा कारण बताया और कहा कि यह तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार के प्रति पाकिस्तान की हताशा को दर्शाता है।

नई दिल्ली,एजेंसी। अफगानिस्तान में भारत के पूर्व राजदूत अमर सिन्हा ने मंगलवार को अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों को युद्ध अपराध बताया। उन्होंने इसे बड़ा तनाव कहा। एएनआई से बात करते हुए, सिन्हा ने कहा कि हॉस्पिटल पर हुआ हमला, किसी भी सैन्य बहाने के तहत उचित नहीं ठहराया जा सकता। यह पाकिस्तान की ओर से बड़ा तनाव है। किसी अस्पताल पर हमला करना और इलाज करा रहे सैकड़ों नागरिकों की मौत का कारण बनना एक युद्ध अपराध है।उन्होंने कहा कि डुरंड रेखा(पाकिस्तान और अफगानिस्तान को अलग करने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा) पर ऐतिहासिक रूप से अक्सर झड़पें और गोलीबारी होती रही है, लेकिन पाकिस्तान द्वारा हवाई ताकत का इस्तेमाल इस संघर्ष की गतिशीलता में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है।
पाकिस्तान के ये कदम अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार के साथ उसके मौजूदा संबंधों में हताशा और अहंकार दोनों को दर्शाते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन