Empowering Women Delhi CM Highlights Role at Nari Shakti Vandan Conference महिलाएं अब निर्णय लेने की प्रक्रिया का मुख्य हिस्सा : रेखा गुप्ता, Delhi Hindi News - Hindustan
More

महिलाएं अब निर्णय लेने की प्रक्रिया का मुख्य हिस्सा : रेखा गुप्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों ने महिलाओं को सशक्त बनाया है और 'बेटी बढ़ाओ' के युग में प्रवेश किया है। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने 33 प्रतिशत आरक्षण का समर्थन किया।

Mon, 13 April 2026 04:49 PMAmit Jha हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
महिलाएं अब निर्णय लेने की प्रक्रिया का मुख्य हिस्सा : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में सोमवार को विज्ञान भवन में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की तरक्की, विकास और दुनिया में भारत की पहचान बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बनाई गई दूरदर्शी नीतियों के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दौर था जब बेटियों के अस्तित्व पर संकट था, लेकिन आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से कहीं आगे बढ़कर ‘बेटी बढ़ाओ’ के युग में प्रवेश कर चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं को सशक्त बनाएगा नारी शक्ति वंदन बिल: मंत्री रेखा आर्य

वर्ष 2014 के बाद सरकार की हर योजना के केंद्र में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा को रखा गया है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के तहत बने शौचालयों, उज्ज्वला योजना से मिली धुआं-मुक्त रसोई और जनधन खातों के जरिए मिली आर्थिक स्वतंत्रता को महिला गरिमा के लिए मील का पत्थर बताया।मुख्यमंत्री ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि विधानसभा और संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान केवल विधायी सुधार नहीं, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने वाला कदम है। यह देश की लगभग 70 करोड़ महिलाओं के लिए सशक्त नेतृत्व का मार्ग प्रशस्त करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं यहां किसी को प्रवचन देने नहीं आया बल्कि..., नारी शक्ति वंदन एक्ट पर क्या बोले PM मोदी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सशक्त नारी से सशक्त समाज की ओर बढ़ता कदम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।