DMK Forms Committee for Seat Distribution Ahead of 2026 Tamil Nadu Assembly Elections तमिलनाडु चुनाव: डीएमके ने सीट बंटवारे के लिए टीआर बालू की अगुवाई में समिति बनाई, Delhi Hindi News - Hindustan
More

तमिलनाडु चुनाव: डीएमके ने सीट बंटवारे के लिए टीआर बालू की अगुवाई में समिति बनाई

तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव के लिए डीएमके ने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति की अध्यक्षता टीआर बालू करेंगे। डीएमके ने डीएमडीके के साथ चुनावी समझौता किया है, जिससे एआईएडीएमके को झटका लगा है। 22 फरवरी से बातचीत शुरू हो सकती है।

Sat, 21 Feb 2026 05:00 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
तमिलनाडु चुनाव: डीएमके ने सीट बंटवारे के लिए टीआर बालू की अगुवाई में समिति बनाई

चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु में होने वाले 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कोषाध्यक्ष टीआर बालू करेंगे। डीएमके ने हाल ही में डीएमडीके के साथ चुनावी समझौता किया है, जिससे विपक्षी एआईएडीएमके को झटका लगा है, क्योंकि वह भी विजयकांत द्वारा स्थापित इस पार्टी को अपने साथ लाने की कोशिश कर रही थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सीट बंटवारे को लेकर सहयोगी दलों से बातचीत 22 फरवरी से शुरू हो सकती है।

इस बार कांग्रेस को भी पहले की तुलना में अधिक सीटें दिए जाने की संभावना है। डीएमके के सहयोगी दल एमडीएमके के प्रमुख वैको ने कहा कि पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आएगी और गठबंधन सरकार की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन 2026 का चुनाव जीतकर फिर सरकार बनाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।