Delhi s Pink Sahili Smart Card 530 000 Women Benefit from Free Bus Travel दिल्ली में पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिला ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिला ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’

दिल्ली में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने वाली महिलाओं की संख्या 5.30 लाख पहुंच गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यह योजना महिलाओं को डिजिटल पहचान और सम्मानजनक सफर का अनुभव देती है। यह कार्ड 5 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए है।

Tue, 21 April 2026 07:00 PMAmit Jha हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिला ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में बसों के भीतर महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए अब तक 5.30 लाख महिलाओं ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवा लिए हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संख्या न केवल इस योजना की सफलता को प्रमाणित करती है, बल्कि दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर महिलाओं के बढ़ते भरोसे और सक्रिय भागीदारी को भी दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ केवल मुफ्त यात्रा का पास नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को एक डिजिटल पहचान और सम्मानजनक सफर का अनुभव देने वाला सशक्त माध्यम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: 5 लाख महिलाओं के हाथ में आया ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’

इस कार्ड की मदद से महिलाओं और ट्रांसजेंडर को बस में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा मिल रही है। यह योजना 5 वर्ष से अधिक उम्र की दिल्ली की सभी महिलाओं और ट्रांसजेंडर निवासियों के लिए है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ मानते हैं कि इस कार्ड से हर महिला को महीने में 1,200 से 2,400 रुपये तक की बचत हो रही है। उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में इस योजना का विस्तार और अधिक प्रभावी ढंग से होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।