दिल्ली नगर निगम की टीमों ने प्रदूषण, कूड़ा फैलाने पर चालान काटे
दिल्ली नगर निगम प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वाले और कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। विभिन्न जोन में निरीक्षण टीमों को तैनात किया गया है। पिछले एक महीने में 200 से अधिक औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई की गई। 150 लोगों को कूड़ा डालने पर चालान काटे गए हैं। पार्कों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है।

नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली नगर निगम प्रशासन ने प्रदूषण व कूड़ा फैलाने वालों पर कार्रवाई कर चालान काटे। इस संबंध में निगम प्रशासन ने सभी जोन में निरीक्षण टीमों को तैनात किया है। निगम अधिकारियों ने बताया कि कई स्थानों पर औद्योगिक इकाइयों की जांच की गई। इसमें कई औद्योगिक इकाइयां प्रदूषण फैलाते हुए और नियमों का उल्लंघन करते हुए मिलीं। बीते एक महीने में दो सौ से अधिक औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई की गई है। वहीं, कई जोन में पार्कों में कूड़ा डालने, सड़क किनारे मलबा डालने, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने जैसे उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर चालान काटे गए।
150 लोगों के कूड़ा फेंकने व डालने पर चालान काटे गए। अधिकारियों ने बताया कि निगम के अधीन आने वाले पार्कों की भी टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर पार्कों व विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर आगामी दिनों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन