Delhi Airport Ranked Best in India and South Asia for Eighth Consecutive Year at Skytrax Awards 2026 लगातार आठवीं बार सर्वश्रेष्ठ बनके दिल्ली एयरपोर्ट ने दुनिया में बढ़ाई पहचान, Delhi Hindi News - Hindustan
More

लगातार आठवीं बार सर्वश्रेष्ठ बनके दिल्ली एयरपोर्ट ने दुनिया में बढ़ाई पहचान

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

Thu, 19 March 2026 06:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
लगातार आठवीं बार सर्वश्रेष्ठ बनके दिल्ली एयरपोर्ट ने दुनिया में बढ़ाई पहचान

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी उत्कृष्टता साबित करने में सफल रहा है। प्रतिष्ठित स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवॉर्ड्स 2026 में दिल्ली एयरपोर्ट को लगातार आठवीं बार भारत और दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा चुना गया है।इस उपलब्धि के साथ दिल्ली एयरपोर्ट ने 70 मिलियन से अधिक यात्रियों की श्रेणी में दुनिया के शीर्ष 10 हवाई अड्डों में तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, इसकी वैश्विक रैंकिंग भी सुधरकर 32वें स्थान से 28वें स्थान पर पहुंच गई है। यह दुनिया के शीर्ष 30 हवाई अड्डों में शामिल होने वाला भारत का एकमात्र एयरपोर्ट बन गया है।एयरपोर्ट

को भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ स्टाफ श्रेणी में दूसरा स्थान और दुनिया का सातवां सर्वश्रेष्ठ ट्रांजिट (लेओवर) एयरपोर्ट का दर्जा भी मिला है। यह हवाई अड्डा दक्षिण-पूर्व एशिया को यूरोप और उत्तरी अमेरिका से जोड़ने वाले प्रमुख ट्रांजिट हब के रूप में उभर रहा है।यह सम्मान यात्रियों के फीडबैक पर आधारित सर्वे के जरिए दिया जाता है, जिसमें सुविधाओं, सेवाओं और समग्र अनुभव का मूल्यांकन किया जाता है।दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड द्वारा किया जाता है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा कि हम लगातार आठवीं बार यह सम्मान पाकर गौरवान्वित हैं। यह उपलब्धि हमारे यात्रियों, कर्मचारियों और सहयोगियों के भरोसे का परिणाम है। हम भविष्य में भी सेवाओं और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाते हुए विश्वस्तरीय अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।