Contaminated Water Crisis in Indore 15 Deaths Reported Rahul Gandhi to Visit Victims इंदौर दूषित पानी मामला::: दावा: सरकारी रिपोर्ट में डायरिया से 15 मौतों का जिक्र, Delhi Hindi News - Hindustan
More

इंदौर दूषित पानी मामला::: दावा: सरकारी रिपोर्ट में डायरिया से 15 मौतों का जिक्र

इंदौर में दूषित पानी के मामले में सरकारी ऑडिट रिपोर्ट में 15 मौतों का जिक्र किया गया है। जिला प्रशासन ने 6 मौतों की पुष्टि की है, जबकि स्थानीय लोग 23 मौतों का दावा कर रहे हैं। 436 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 33 का उपचार चल रहा है। राहुल गांधी 17 जनवरी को पीड़ितों से मिलने जाएंगे।

Wed, 14 Jan 2026 08:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
इंदौर दूषित पानी मामला::: दावा:  सरकारी रिपोर्ट में डायरिया से 15 मौतों का जिक्र

नोट : 'राहुल गांधी पीड़ितों से मिलने जाएंगे' वाली खबर इसी में शामिल कर दी गई है। - स्थानीय प्रशासन ने अब तक छह मौतों की पुष्टि की इंदौर, एजेंसी। मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी मामले में सरकारी ऑडिट रिपोर्ट में 15 मौतों का जिक्र होने की बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौत मामले में जिला प्रशासन को सौंपी गई ऑडिट रिपोर्ट में डायरिया के कारण 15 मौतें बताई गई है। सरकार ने अब तक छह मौतों की पुष्टि की है, जबकि स्थानीय लोग 23 मौतों का दावा कर रहे हैं।

इलाके में दूषित पानी की आपूर्ति के बाद 436 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 403 को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। 33 मरीजों का अब भी उपचार चल रहा है। इनमें से आठ मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। - पीड़ितों से मिलने जाएंगे राहुल गांधी भोपाल, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 जनवरी को दूषित पानी त्रासदी से प्रभावित परिवारों से मिलने इंदौर जाएंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को एक्स पोस्ट में यह जानकार दी। यहां पर प्रशासन ने दूषित पानी पीने से अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने 23 लोगों की मौत का दावा किया है। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।