Congress MLAs Walk Out Over Pregnant Students Issue in Chhattisgarh Assembly छत्तीसगढ़ विधानसभा में गर्भवती छात्राओं के मुद्दे पर हंगामा, Delhi Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गर्भवती छात्राओं के मुद्दे पर हंगामा

- कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को बीजापुर

Mon, 16 March 2026 05:38 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गर्भवती छात्राओं के मुद्दे पर हंगामा

- कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को बीजापुर जिले के एक स्कूल छात्रावास से जुड़ी गर्भवती छात्राओं के मामले को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की, लेकिन अनुमति नहीं मिलने पर सदन से वॉकआउट कर दिया।कांग्रेस के बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य विधायकों ने आरोप लगाया कि गंगालूर के एक पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास में रहने वाली तीन नाबालिग छात्राएं गर्भवती पाई गईं, लेकिन राज्य सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।कांग्रेस

विधायकों का आरोप था कि घटना सामने आते ही छात्राओं को उनके घर भेज दिया गया और बाद में अधिकारियों ने दावा किया कि वे छात्रावास में रह ही नहीं रही थीं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित क्षेत्र में हुई यह घटना बेहद गंभीर है और इससे सरकारी छात्रावासों में लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं।इस पर जवाब देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि तीनों छात्राओं में से दो छात्राएं छात्रावास में नहीं रहती थीं और वे गंगालूर के स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल में पढ़ते हुए घर से आना-जाना करती थीं।कांग्रेस द्वारा इस मुद्दे पर चर्चा के लिए लाया गया स्थगन प्रस्ताव सदन की अध्यक्षता कर रहे धर्मजीत सिंह ने खारिज कर दिया। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी की और सदन से वॉकआउट कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।