पाकिस्तान और अफगानिस्तान की बातचीत लगातार आगे बढ़ रही है : चीन
चीन ने कहा है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष समाप्त करने के लिए बातचीत लगातार आगे बढ़ रही है। उरुमकी में बैठक के बाद, चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्ष सशस्त्र संघर्ष खत्म करने के लिए मिलकर बातचीत के लिए तैयार हैं। यह चीन की दो पड़ोसियों के बीच मध्यस्थता की दूसरी कोशिश है।

बीजिंग, एजेंसी। चीन ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष खत्म करने के लिए उसकी मध्यस्थता में जारी बातचीत 'लगातार आगे बढ़ रही है। चीन के शहर उरुमकी में तीनों पक्षों के अधिकारियों की बैठक के दो दिन बाद यह बयान आया है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान बातचीत पर सवालों को टालने के एक दिन बाद चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि दोनों पक्ष अपने सशस्त्र संघर्ष को खत्म करने के लिए मिलकर बातचीत करने को तैयार हैं। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चर्चा जारी है और लगातार आगे बढ़ रही है। यह दूसरी बार है जब चीन ने अपने दो पड़ोसियों के बीच मध्यस्थता की कोशिश की है, जो बीजिंग की संघर्षविराम पर सहमत होने और सीधी बातचीत करने की अपील के बावजूद संघर्षरत थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन