टीएमसी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा, मतदाताओं को धमकाने का आरोप
भाजपा ने टीएमसी पर पार्टी को वोट ने देने के लिए लोगों को धमकाने का आरोप लगाया।

- ममता बनर्जी समेत अन्य पार्टी नेताओं पर कार्रवाई की मांग नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत तृणमूल कांग्रेस के अन्य नेताओं पर भाजपा को वोट ने देने के लिए मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया। भाजपा ने चुनाव आयोग से राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की। इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, पीयूष गोयल और सुकांत मजूमदार एवं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी मौजूद रहे।किरण रिजिजू ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में मतदाताओं को उनके वोट के अधिकार से वंचित करने और चुनाव को हाईजैक करने के लिए कोहराम मचा रखा है।
ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के भाजपा के पक्ष में मतदान न करने के लिए लोगों को धमका रहे हैं। उन्होंने आयोग से ममता बनर्जी को चुनावी अभियानों में भाग लेने से रोकने और तृणमूल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। साथ ही, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ाने की भी मांग की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन