Bhopal DRM Accuses MP Police of Filing False Case Against Railway Employees मध्य प्रदेश: रेलवे कर्मियों के खिलाफ झूठा केस दर्ज करने का आरोप , Delhi Hindi News - Hindustan
More

मध्य प्रदेश: रेलवे कर्मियों के खिलाफ झूठा केस दर्ज करने का आरोप

डीआरएम भोपाल ने एमपी पुलिस पर रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ झूठा केस दर्ज करने का आरोप लगाया है।

Sun, 19 April 2026 04:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मध्य प्रदेश: रेलवे कर्मियों के खिलाफ झूठा केस दर्ज करने का आरोप

नई दिल्ली, एजेंसी। भोपाल के संभागीय रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) पंकज त्यागी ने मध्य प्रदेश पुलिस पर रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ सड़क पर मारपीट मामले में झूठा केस दर्ज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसको लेकर मध्य प्रदेश के डीजीपी से शिकायत की है। डीआरएम ने आरोप लगाया है कि मार्च में सड़क पर कहासुनी की एक घटना के दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने कुछ रेलवे कर्मचारियों के साथ मारपीट की और फिर उनके खिलाफ एक कथित झूठा मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने महिला कर्मचारियों के साथ भी गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।